IRCTC के इस टूर पैकेज में देखें Tamil Nadu की मंत्रमुग्ध करने वाली सुंदरता, कम खर्च में करें बढ़िया ट्रेवल

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 24, 2023, 01:54 PM IST

IRCTC Tamil Nadu Tour Package: परिवार या गर्लफ्रेंड के साथ प्रकृति की छाया में क्वालिटी टाइम बिताने का मन है, तो तमिल नाडू परफेक्ट ट्रेवल लोकेशन हो सकती है। आईआरसीटीसी के ट्रैजर्स ऑफ तमिल नाडू टूर पैकेज में आप बहुत ही कम दाम में साउथ इंडिया की बेहतरीन ट्रेवल लोकेशंस पर विजिट कर सकते हैं। यहां देखें टूर से जुड़ी सारी जरूरी बातें।

IRCTC Tamil Nadu Tour Package: प्रकृति, नदी, पहाड़, झरने, खेत, वन्यजीवन जैसी चीज़े अगर आपके मन में सौम्य सी हलचल मचा देती है। तो तमिल नाडू की सैर (Tamil Nadu Travel) आपके लिए बैहद खास हो सकती है। परिवार (Family) या गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ शांत वातावरण में अच्छा वक्त गुजारना है, तो तमिल नाडू की ट्रिप जल्दी प्लान कर लें। बजट में अगर बिना टेंशन वाली ट्रेवलिंग करनी है, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) का ट्रैजर्स ऑफ तमिल नाडू टूर पैकेज (Treasures of Tamil Nadu Tour Package) आपके बहुत काम का हो सकता है। जिसके तहत आप अच्छी कीमत में 7 दिन और 6 रातों वाला शानदार साउथ टूर कर सकते हैं।

Tamil Nadu

Tamil Nadu

आईआरसीटीसी के खास होलिडे टूर पैकेज में आपको फ्लाइट के माध्यम से ट्रेवल करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 7 दिन और 6 रातों वाले इस पैकेज में आपको कोडाईकनाल, मदुराई, रामेश्वरम, तंजावुर और उसके आस पास की बेहद खूबसूरत जगहों का सफर करवाया जाएगा। पैकेज की कीमत मात्र 33,800 रुपये से शुरु हो रही है, जिसके अंतर्गत आपको आने जाने की फ्लाइट टिकट, रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था समेत अन्य कई किफायती सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। तमिल नाडू का मनमोहक दृश्य देखने की दिल से इच्छा है तो, जल्दी से ट्रैजर्स ऑफ तमिल नाडू टूर पैकेज की बुकिंग करवा लें। यहां देखें टूर की तारीख समेत टूर से जुड़ी अन्य सभी जरूरी जानकारियां -

End of Feed