IRCTC Tour Package: इस बार घूमिए यूरोप के 6 देश, लखनऊ से होगी शुरुआत, जानें किराया

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने यूरोप घूमने के लिए बेहद आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप यूरोप के 6 देशों की यात्रा कर सकेंगे। लखनऊ से शुरुआत होने वाले इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में डिटेल में जानते हैं।

IRCTC Tour Package: यूरोप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने MAGICAL EUROPE EX. LUCKNOW नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप यूरोपीय देश: स्विट्जरलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, इटली और जर्मनी की यात्रा एकसाथ कर सकेंगे। विशेष रूप से इस पैकेज को एडवेंचर की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

12 दिन और 11 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 मई 2025 को लखनऊ एयरपोर्ट से यात्रा की शुरुआत होगी जिसमें आपको लौवर संग्रहालय, एफिल टॉवर, सीन नदी क्रूज, ब्रुसेल्स का ओरिएंटेशन टूर, ग्रैंड प्लेस और मन्नकेन पिस प्रतिमा, कोलोन कैथेड्रल, ब्लैक फॉरेस्ट क्षेत्र का ओरिएंटेशन टूर, कूकू क्लॉक फैक्ट्री का दौरा इस पैकेज में शामिल है।

End of Feed