IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने घूमने-फिरने का शौक रखने वालों के लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। शायद ही आप इस बात पर यकीन कर पाएं लेकिन, आईआरसीटीसी ने बेस्ट ऑफ एशिया नाम से एक साथ आपको सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड घुमाने के लिए पैकेज लॉन्च किया है। कोरल आइलैंड टूर, नूंग नूच विलेज टूर, छाओफराया रिवर क्रूज, सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क जैसे आकर्षक पर्यटन स्थलों की यात्रा इस पैकेज में ही शामिल है। इतना ही नहीं इस पैकेज में तमाम खूबसूरत जगहों को शामिल किया है जहां जाने की आपने कल्पना तक नहीं की होगी।
फ्लाइट से आपको घुमाया जाएगा। 28 फरवरी 2025 को 22:30 बजे इंदौर से इस शानदार यात्रा की शुरुआत होगी। 00:15 बजे इंदौर से चेन्नई और 04:55 बजे चेन्नई से विदेश के लिए उड़ान भरेंगे। 10:05 बजे बैंकॉक में आगमन के साथ ही 12 दिन और 11 रात के इस टूर पैकेज की शुरुआत हो जाएगी।
रहने से लेकर खाने पीने तक ये पैकेज तमाम सुविधाओं से लैस है। 3 स्टार होटल में रहना और ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। मतलब आपको अलग से एक भी पैसा नहीं देना है। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा और अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड की सेवा भी इस पैकेज में शामिल की गई है।
ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 1,51,000 तय किया गया है। अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्चा 1,95,000 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 1,51,000 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287931725,9321901861 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर भी आप पैकैज की बुकिंग कर सकते हैं।
