IRCTC Bangkok Tour Package: आईआरसीटीसी ने SPARKLING THAILAND WITH FOUR STAR ACCOMODATION EX LUCKNOW नाम से बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको लखनऊ से बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको पटाया में कोरल द्वीप यात्रा, पटाया में अलकजार शो, बैंकॉक में रत्न गैलरी, चाओफयाया क्रूज, बैंकॉक में मरीन पार्क के साथ सफारी वर्ल्ड, बैंकॉक सिटी मंदिर का दौरा करवाया जा रहा है।
IRCTC Tour Package
12 फरवरी 2025 को लखनऊ एयरपोर्ट से 23:00 बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरी जाएगी। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा आपको पूरी ब्रीफिंग दी जाएगी ऐसे में आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। 4 स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम किया गया है।
खाने-पीने के लिए आपको अलग से एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है। पूरी यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस आपको दी जाएगी।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्चा 74000 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 62100 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 61400 तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287930902, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
