IRCTC Tour Package 2025: इस बार आपकी धार्मिक यात्रा और भी ज्यादा स्पेशल होने वाली है क्योंकि आईआरसीटीसी ने SAPTA(07) JYOTIRLINGA DARSHAN YATRA नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप बजट में उज्जैन (महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर), द्वारका (नागेश्वर), सोमनाथ (सोमनाथ), पुणे (भीमाशंकर), नासिक (त्र्यंबकेश्वर), औरंगाबाद (ग्रीशनेश्वर) की यात्रा कर सकेंगे। ये यात्रा हर लिहाज से आपके लिए खास और बेहद स्पेशल रहने वाली है।
IRCTC Tour Package
12 दिन और 11 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा यात्रा करवाई जाएगी। परिवार के लिए साथ यात्रा के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। 8 अप्रैल 2025 को विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा।
रात्रि विश्राम, धुलाई एवं कपड़े बदलने तथा परिवहन की सुविधा इस पैकेज के तहत प्रदान की जाएगी। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा, पेशेवर और मैत्रीपूर्ण टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं भी पैकेज में ही शामिल की गई हैं।
खर्चे की बात करें तो इकॉनॉमी क्लास में डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 20890 रुपए तय किया गया है वहीं स्टेंडर्ड क्लास का किराया 33735 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या मोबाइल ऐप के माध्यम से आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SCZBG39 है। ज्यादा जानकारी के लिए 9281495843, 9281495845, 8287932229 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
