यात्रा

IRCTC Tour Package: लखनऊ से 6 दिन का शिमला चंडीगढ़ टूर पैकेज, जानें किराया और डिटेल

IRCTC Tour Package 2025: अगर आप लखनऊ या इसके आसपास रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपको चंडीगढ़-शिमला के साथ आनंदमय हिमाचल की सैर करवाई जाएगी। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं और बाकी जरूरी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने BLISSFUL HIMANCHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI EX LUCKNOW के नाम ले नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। लखनऊ या इसके आसपास से ट्रैवल करने वालों के लिए ये टूर पैकेज बेहद किफायती और आकर्षक रहने वाला है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें आपको चडीगढ़-शिमला के साथ आनंदमय हिमाचल की सैर करवाई जाएगी।

इस पैकेज में आपके लिए 3AC में कन्फर्म ट्रेन टिकट बुक की जाएगी। 31 जनवरी 2025 को 22:25 बजे लखनऊ/एनआर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12231 पर चढ़ें। रात भर ट्रेन के सफर के बाद 10:05 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आगमन के साथ आपके सफर की शुरुआत होगी। चंडीगढ़ के प्रसिद्ध आकर्षण रोज गार्डन, रॉक गार्डन और मनसा देवी मंदिर की यात्रा इस पैकेज में शामिल है। कुफरी, सुखना झील, पिंजौर उद्यान की भी सैर आपको करवाई जाएगी।

शिमला और मोहाली के शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का इंतजाम भी इस पैकेज में ही शामिल है। फिलहाल हर शुक्रवार को ट्रेन यात्रा के लिए जाती है ऐसे में आप किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLR030A है।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप करते हैं तब आपको 46680 रुपए देने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 25050 रुपए आएगा। वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 18910 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 14060 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287930908, 8287930902 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article