IRCTC के इस टूर पैकेज में Family के साथ करें Tirupati Balaji के दर्शन, बस इतने खर्च में हो जाएगी शानदार ट्रिप

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 15, 2023, 09:28 PM IST

IRCTC RAIL TOUR PACKAGE FOR TIRUPATI BALAJI: भारतीय रेलवे लेकर आया है रेल मोड का शानदार टूर पैकेज, जिसके तहत आपको 2 दिन और 1 रात में तिरुपति बालाजी के भव्य दर्शन करने का पावन अवसर प्राप्त होगा। ट्रेन के सफर में आपको स्लीपर कोच की सीट मिलेगी जिससे आप अच्छी कीमत पर आंध्र प्रदेश की आध्यात्मिक ट्रिप कर सकते हैं।

IRCTC RAIL TOUR PACKAGE FOR TIRUPATI BALAJI: परिवार के साथ किसी धार्मिक सफर पर जाने की इच्छा है, तो मार्च के महीने में Tirupati Balaji के दर्शन करने का अच्छा अवसर हो सकता है। भारतीय रेलवे अक्सर यात्रियों के लिए देश-विदेश घूमने फिरने के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लाता रहता है। तो अगर आप भी किफायती दामों में कहीं परिवार या पार्टनर के साथ कहीं बहुत अच्छी आध्यात्मिक ट्रिप करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। IRCTC ने एक रेल टूर पैकेज (Rail Tour Package) लॉन्च किया है, जिसके तहत आप आंध्र प्रदेश के कुछ बहुत सिद्ध मंदिरों मे दर्शन कर भगवान का आशिर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ आप इस रेल टूर पैकेज में धर्म के सागर में गोते लगाकर सकारात्मकता का संचार कर सकते हैं।

Tirupati Balaji

Tirupati Balaji

आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज का नाम Tirupati Balaji Darshan है, जिसके तहत आपको 2 दिन और 1 रात का सफर करना होगा। तिरुपति के इस शानदार टूर पैकेज में आपको ट्रेन की टिकट से लेकर मंदिर दर्शन, होटल में रहने और खाने की सुविधा समेत गाड़ी से यहां वहां आने जाने तक की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। तो अगर आप भी तिरुपती बालाजी के दर्शन करने का ये सुनहरा अवसर गवाना नहीं चाहते है। तो आईआरसीटी की वेबसाइट पर जाकर अभी ही अपनी बुकिंग कन्फर्म कर लें। यहां देखें ट्रिप की कीमत और उससे संबंधित अन्य जरूरी जानकारियां।

End of Feed