यात्रा

Best Honeymoon Destinations: भारत की 5 बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन, जिनके आगे विदेशी जगह भी हैं फीकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2023, 11:48 AM IST

Best Honeymoon Destinations in India: अगर आप भी अपने हनीमून को शानदार बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के ऐसे 5 डेस्टिनेशन के बारे में जिनके आगे विदेशी डेस्टिनेशन भी फेल हैं।

Image

Best Honeymoon Destinations: भारत की 5 बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन, जिनके आगे विदेशी जगह भी हैं फीकी

Best Honeymoon Destinations in India: जब भी हम हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस के बारे में बात करते हैं तो हमारे दिमाग में अक्सर विदेशी जगहें ही घूमती हैं। पूरी दुनिया घूम चुके किसी भारतीय से बात करो तो पता चलता है कि चाहे कहीं भी घूम लो पर हमारे देश के मुकाबले की खूबसूरती दूसरे किसी देश में नहीं है। अगर आप की शादी अभी-अभी हुई है और आप अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां जाकर आपका हनीमून का अनुभव बेहद शानदार और यादगार हो जाएगा।

जम्मू-कश्मीर

धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू-कश्मीर जिसका नाम सुनते ही आपके अंदर रोमांस जाग उठता है। भारत के लोगों में हनीमून के लिए पहली पसंद होता है। श्रीनगर की डल झील में चलने वाले शिकारे की सवारी आपके हनीमून ट्रिप में चार चांद लगा देगी। अगर आप ऐसे कपल हैं जिन्हें शांति और नेचर के पास के रहना पसंद है तो जम्मू-कश्मीर आपके लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है।

मनाली

मनाली के खूबसूरत फूलों के बगीचे, शानदार हरियाली और बहते झरनों के बीच अपने साथी का हाथ में हाथ डाले हनीमून मनाने का अपना ही अनुभव होता है। नए शादी-शुदा कपल्स के लिए मनाली एक शानदार हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां आप नेचर ही नहीं एक से बढ़ एक एडवेंचर्स का भी लुफ्त ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसे एडवेंचर्स कर सकते हैं। मनाली जैसी खूबसूरत जगह पर जाकर आप अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं।

अंडमान-निकोबार

न्यू-मैरिड कपल के लिए अंडमान-निकोबार की बीच साइड डेस्टिनेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। आप अंडमान में बीच के अलावा सेलुलर जेल में लाइट एंड साउंड शो का भी आनंद ले सकते हैं। बहुत से कपल्स की चाहत होती है कि वे अपने हनीमून पर शाम के समय हाथों में हाथ डालकर टहलते हुए सन सेट देखें अगर आप भी ऐसी इच्छा रखते हो तो शाम होने से पहले राधानगर बीच पहुंच जाएं, जहां का शानदार सन-सेट ब्यू आपकी इस चाहत को बखूबी पूरा कर देगा। जो कपल्स बीच साइड, शांति वाली जगह पसंद करते हैं, उनके लिए अंडमान और निकोबार द्वीप एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

गोवा

गोवा खुलेपन के साथ जिंदगी जीने के लिए जाना जाता है, गोवा कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां समुद्र किनारे बीच पर कपल्स हाथों में हाथ डालकर हसीन सपनों में खोए हुए घूमते नजर आते हैं। गोवा की लेट नाइट पार्टियां, डांस क्लब, रंगीन रातें ही इसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं।

शिलांग

खूबसूरत घाटियां, नीला आकाश और दूध जैसे सफेद झरने ये सभी नजारे शिलांग को बेहद रंगीन हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां के बाजार के रौनक आपको कुछ न कुछ खरीदने के लिए मजबूर कर सकती है। शिलांग में आप देश के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल, नोहकालीकाई वॉटरफॉल का आनंद ले सकते हैं। भारत की भिन्न-भिन्न संस्कृतियों को जानने व समझने में रुचि रखने वाले कपल्स को शिलांग में अपना हनीमून प्लान करना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article