IRCTC TOUR PACKAGE FOR NEPAL, CHITWAN NATIONAL PARK, KATHMANDU, POKHARA: साल के तीसरे महीने मार्च (March) काफी खास होता है। इस महीने में ज्यादातर लोग घूमने (Travel) का प्लान जरूर करते हैं। अगर आप भी मार्च महीने में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रेन-बस/कार टूर पैकेज (Train-Bus/Car Tour Package) निकाला है, जिसमें आप भारत के पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) की राजधानी समेत कई सुंदर शहर घूम सकेंगे।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम NEPAL NIRVANA EXCLUSIVE CHARTER COACH PACKAGE TOUR EX-KOLKATA (EHO033B) है। ये टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 24 तारीख यानी 24 मार्च से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से शुरू होगा।
इस टूर पैकेज में आप नेपाल की सुंदर जगहें चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू और पोखरा घूम सकेंगे। पैकेज के तहत आप 2 रातें पोखरा, 2 रातें काठमांडू और 1 रात चितवन में रुकेंगे। मील की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा से आपको थर्ड एसी का टिकट मिलेगा।
टूर पैकेज की खास बातें:-
- 7 रात और 8 दिन का है टूर पैकेज।
- मील में मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर।
- टूर पैकेज में घूम सकेंगे चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू और पोखरा।
- 24 मार्च से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा टूर पैकेज
अगर बात इस टूर पैकेज के किराए की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 44,300 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह डबल शेयरिंग में 35,600 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 34,300 रुपए खर्च होंगे। वहीं बच्चे के लिए बेड लेने पर 30,900 रुपए और बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 23,500 रुपए खर्च होंगे।
| टूर पैकेज | कीमत (प्रति यात्री) |
| सिंगल | 44,300 रुपए |
| डबल शेयरिंग पर | 35,600 रुपए |
| ट्रिपल शेयरिंग पर | 34,300 रुपए |
| बच्चे के लिए बेड लेने पर | 30,900 रुपए |
| बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर | 23,500 रुपए |
