IRCTC के पैकेज में घूम आएं कश्मीर की वादियां, बस इतने से खर्च में हो जाएगी धरती के स्वर्ग की सैर

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 21, 2023, 07:52 PM IST

IRCTC KASHMIR TOUR PACKAGE: धरती पर स्वर्ग देखने की चाह है, तो आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है कश्मीर घूमने का एक बहुत ही बढ़िया मौका। इंडियन रेलवेज के इस शानदार कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत चैन्नई से होगी, ट्रेवल का मोड फ्लाइट रहेगा और इस पैकेज में आपको बहुत किफायती कीमत में कश्मीर की सैर करवाई जाएगी।

IRCTC KASHMIR TOUR PACKAGE: धरती पर स्वर्ग जैसा अनुभव लेने की ख्वाहिश रखते हैं, तो झटपट आईआरसीटीसी (IRCTC) के कश्मीर टूर पैकेज (Kashmir Tour Package) की बुकिंग कर लें। भारतीय रेलवे आए दिन देश-विदेश घूमने फिरने के लिए शानदार टूर पैकेज लाता रहता है। अब IRCTC ने ऐसा ही एक टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके तहत आप इसी हफ्ते में कश्मीर की वादियों की सैर पर जा सकते हैं। परिवार या गर्लफ्रेंड के साथ हल्की ठंड वाले पहाड़ो में कुछ दिन गुजारने का मन है, तो ये टूर पैकेज आपके बहुत काम का हो सकता है।

IRCTC Kashmir Tour Package

IRCTC Kashmir Tour Package

IRCTC के इस खास टूर पैकेज का नाम है कश्मीर हैवन ऑन अर्थ (Kashmir Heaven On Earth) 6 दिन और 5 रातों वाले इस पैकेज की शुरुआत चैन्नई से होगी। चैन्नई में रहने वाले लोगों के लिए ये कश्मीर घूमने का बढ़िया मौका हो सकता है। कश्मीर ट्रेवल पैकेज की शुरुआत 26 मार्च 2023 को होगी। जिसके अंतर्गत आपको गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर समेत आस पास की जगहों पर घूमने का अवसर मिलेगा। फ्लाइट के माध्यम से टूर की शुरुआत होगी, यात्री इस ट्रिप पर झील, पहाड़, रोमांच, प्रकृति, हरियाली के बीच कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। यहां देखें टूर की कीमत और इससे जुड़ी अन्य सभी जरूरी जानकारियां -

End of Feed