यात्रा

इतने खर्च में हो जाएगी Kanha National Park की शानदार सैर, IRCTC के इस टूर पैकेज की जल्दी से कर लें बुकिंग

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 23, 2023, 04:47 PM IST

IRCTC Kanha National Park Tour Package: जंगल और जंगली जीवन को करीब से देखना तथा कुछ दिन जंगल में बिताने की चाह है। तो कान्हा नेशनल पार्क की सैर आपके लिए बेहतरीन हो सकती है। IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग कर आप भी परिवार या गर्लफ्रेंड के साथ कान्हा के जंगल का आनंद ले सकते हैं।

Image

IRCTC Kanha National Park

IRCTC Kanha National Park Tour Package: परिवार के साथ इन गर्मियों की छुट्टी में जंगली जानवर देखने और जंगल की सैर करने का मन है, तो Kanha National Park की ट्रिप बेहतरीन हो सकती है। वहीं बजट में शानदार वाइल्ड लाइफ ट्रिप करनी है, तो आईसीटीसी का द बाघ (Irctc: The Bagh) टूर पैकेज आप ही के लिए बना है। भारतीय रेलवे आपके और आपके परिवार के लिए लेकर आया है 4 दिन और 3 रात वाला कमाल का टूर पैकेज। जिसके तहत आपको किफायती कीमत में प्रकृति, जंगली जीवन, जंगली जानवर को करीब से देख मंत्रमुग्ध होने का बढ़िया अवसर मिलेगा।

गर्मी की छुट्टी वाले इस सीजन में परिवार के साथ वन में सुकून भरा समय बिताने के लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान बेहतरीन ट्रेवल लोकेशन हो सकती है। भारतीय रेलवे के 'द बाघ - कान्हा नेशनल पार्क' होलिडे टूर पैकेज में आपको 4 दिन और 3 रातों के लिए जंगल की सफारी कर प्रकृति के बीच आनंद का अनुभव होगा। गर्लफ्रेंड या परिवार को वाइल्ड लाइफ सफारी करने की इच्छा है, तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज की बुकिंग करके आपको कम कीमत में अच्छी डील मिल सकती है। सिर्फ घूमना ही नहीं इस टूर पैकेज के तहत आपको लग्जरी स्टे और लजीज खाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां देखें टूर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां और कैसे झटपट कर सकते हैं इसकी बुकिंग।

Kanha Wildlife Safari

Kanha Wildlife Safari

The Bagh - Kanha National Park Tour Package Details

कब होगी ट्रिप की शुरुआत?

IRCTC की इस खास वाइल्ड लाइफ सफारी ट्रिप की शुरुआत 28 मार्च 2023 को होने जा रही है। द बाघ टूर पैकेज के अंतर्गत सभी यात्रियों को कम खर्च में कान्हा नेशनल पार्क की सैर करवाने का प्लान है। द बाघ कान्हा नेशनल पार्क टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी के होलिडे पैकेज वाले सेक्शन में जाकर बहुत ही आराम से कर सकते हैं। 4 दिन और 3 रातों वाले इस पैकेज को बुक करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति मात्र 25,795 रूपयो के खर्च का भुगतान करना होगा। द बाघ टूर पैकेज के तहत यात्रियों को रायपुर एयरपोर्ट से पिक किया जाएगा, जिसके बाद सफर की शुरुआत होगी। आने जाने की टिकट की बुकिंग यात्रियों को खुद ही करवानी होगी, पैकेज में आपको एयरपोर्ट से लेकर सफारी घूमाने की सुविधा शामिल होगी।

ट्रिप से जुड़ी जरूरी बातें और उपलब्ध सुविधाएं

4 दिन और 3 रात वाले इस टूर पैकेज में आपको आईआरसीटीसी द्वारा निम्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। देखें ट्रिप से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी -
  • पैकेज का नाम - द बाघ: कान्हा नेशनल पार्क
  • पैकेज का कोड - SCBSH07
  • ट्रिप की तारीख - 28 मार्च 2023
  • ट्रिप की समय सीमा - 4 दिन और 3 रात
  • ट्रिप का न्यूनतम खर्च - 25,795
  • ट्रिप की शुरुआत - रायपुर एयरपोर्ट
  • होटल - द बाघ: ए फॉरेस्ट रिट्रीट

क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • रायपुर एयरपोर्ट से पिक अप और ड्रॉप ऑफ की सुविधा
  • एयरपोर्ट से लग्जरी होटल तक की कार सुविधा
  • शानदार कॉटेज में चेक इन और ब्रेकफास्ट, लंच, स्नैक्स और डिनर की सुविधा
  • जीप सफारी
  • कान्हा नेशनल पार्क की एंट्री टिकट
  • गाइड समेत गांव की सैर
  • आस पास घूमने के लिए कार की बुकिंग

खर्चा कितना होगा?

टूर पैकेजकीमत (प्रति यात्री)
सिंगल बुक करने पर65,035 रुपए
डबल शेयरिंग पर34,355 रुपए
ट्रिपल शेयरिंग पर25,795 रुपए
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर9,295 रुपए
परिवार के साथ शानदार जंगल टूर का मौका पाने के लिए आप भी जल्दी से बुकिंग कर सकते हैं। कान्हा नेशनल पार्क के इस शानदार टूर पैकेज के लिए बुकिंग आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article