IRCTC TOUR PACKAGE FOR DO DHAM YATRA KEDARNATH, BADRINATH FROM HARIDWAR: इसी महीने से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra 2023) के तहत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाना होता है। वहीं चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) के लिए करीब एक हफ्ते का समय लगता ही है। लेकिन आज के समय में कई लोगों के पास (Travel) उतना समय नहीं होता है, जिसमें वह चारधाम यात्रा पूरी कर पाएं। ऐसे में कई लोग एक, दो या तीन चारधाम यात्रा करने का प्लान करते हैं। अगर आप भी दो धाम यात्रा (Do Dham Yatra) का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके फायदे की हो सकती है।
DO DHAM YATRA KEDARNATH, BADRINATH: केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए टूर पैकेज।
दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक दो धाम यात्रा पैकेज (Do Dham Yatra Package) निकाला है, जिसमें आप केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ (Badrinath) की यात्रा कर पाएंगे। इस टूर पैकेज का नाम DO DHAM YATRA EX HARIDWAR है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 9 और 23 मई को हरिद्वार से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड रोड का होगा। टूर पैकेज में लोगों की संख्या 10 होगी।
टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा एक लीटर पानी आपको रोज मिलेगा। साथ ही इंश्योरेंस भी आपको मिलेगा। इस टूर पैकेज में जीएसटी भी शामिल है। हरिद्वार से एसी टेंपो ट्रैवलर से ये टूर पैकेज कवर किया जाएगा।
टूर पैकेज की खास बातें:-
- 6 रात और 7 दिन का टूर पैकेज।
- टूर पैकेज के तहत दो धाम (केदारनाथ और बद्रीनाथ) आप जा सकेंगे।
- टूर पैकेज 9 और 23 मई को हरिद्वार से होगा शुरू।
- टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर
- टूर पैकेज में शामिल है इंश्योरेंस।
अब अगर किराये की बात करें तो इस टूर पैकेज को सिंगल बुक करने पर आपको 54,330 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 36,880 और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 35,170 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 31,750 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 19,770 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
