यात्रा

Eid 2023: ईद के व्यंजनों का लेना चाहते हैं मज़ा, तो देश के इन होटल के जायकों का उठाएं स्वाद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 22, 2023, 11:23 AM IST

ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले सभी लोगों के घरों में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसके साथ ही कई लोग बाहर बेहतरीन रेस्टोरेंट में जाकर लजीज व्यंजनों का आनंद लेते हैं।

Image

ईद पर चखें इन होटलों के खास फूड्स (Source:istock)

Eid 2023 Best places for food: आज यानी 22 अप्रैल को पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार काफी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर मुस्लमानों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इसे दुनिया भर के मुस्लिम धर्म के लोग काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। रमजान का महीना शुरु होते ही लोग ईद-उल-फितर का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस दिन मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले सभी लोगों के घरों में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसके साथ ही कई लोग बाहर बेहतरीन रेस्टोरेंट में जाकर लजीज व्यंजनों का आनंद लेते हैं। इसी कड़ी में अगर आप भी इस ईद-उल-फितर पर बेहतरीन रेस्टोरेंट की तालाश कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपनी फैमिली के साथ जमकर जायकों का स्वाद उठा सकते हैं।

रेनासेंस बेंगलुरु रेस कोर्स

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं तो आप यहां के जायकों का स्वाद चख सकते हैं। रेनासेंस बेंगलुरु रेस कोर्स में ईद-उल-फितर का त्योहार काफी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। यहां आप बुफे डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं। इस बुफे डिनर में शिरमल नान, हलीम, कालेजी कीमा, शीर खुरमा, और रूहअफ़ज़ा शर्बत के साथ निहारी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल रहते हैं।

द क्लेरिजेज, नई दिल्ली

दिल्ली में वैसे तो आपको खाने का एक अलग ही स्वाद चखने को मिलेगा। दिल्ली के जायकों में एक अलग ही स्वाद है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ईद उल फितर के दिन आपको द क्लेरिजेज जरूर जाना चाहिए। यहां इस त्योहार को बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है। यहां आप काकोरी कबाब, सखावत के शमी कबाब, मुर्ग अवधी टिक्का और अवधी मछली टिक्का जैसे फूड्स का आनंद ले सकते हैं।

ग्रैंड हयात, मुंबई

ईद उल फितर के मौके पर आप अपनी फैमिली के साथ ग्रैंड हयात, मुंबई भी जा सकते हैं। यहां आप गोश्त खिचड़ा, नल्ली निहारी, मटन खीमा पाव, तंदूरी बटेर, और फालूदा जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

द पार्क, नवी मुंबई

अगर आप मुंबई में रहते हैं तो द पार्क, नवी मुंबई में मुर्ग शारवर्मा, सब्ज कटी रोल, आलू कटलेट रगड़ा, फलों की थाली, फालूदा, खीमा कुलचा, निज़ामी मुर्ग टिक्का, चुकंदर गलौटी, सब्ज़ अंगारी टिक्की, मटन चॉप मसाला, अवधी मुर्ग का सालन, झींगे बालचो, हैदराबादी टिक्का जैसे फूड्स जरूर स्वाद चखें।

कोर्टयार्ड बाय मैरियट आउटर रिंग रोड, बेंगलुरु

ईद-उल-फितर के मौके पर आप कोर्टयार्ड बाय मैरियट आउटर रिंग रोड, बेंगलुरु भी जा सकते हैं। यहां इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है। यहां आपको लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article