यात्रा

IRCTC के इस टूर पैकेज में करें केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा, जेब से खर्च होंगे इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 21, 2023, 12:50 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR DO DHAM YATRA KEDARNATH, BADRINATH FROM HARIDWAR: दो धाम यात्रा का टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा एक लीटर पानी आपको रोज मिलेगा। साथ ही इंश्योरेंस भी आपको मिलेगा। इस टूर पैकेज में जीएसटी भी शामिल है। हरिद्वार से एसी टेंपो ट्रैवलर से ये टूर पैकेज कवर किया जाएगा।

Image

DO DHAM YATRA KEDARNATH, BADRINATH: केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए टूर पैकेज।

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR DO DHAM YATRA KEDARNATH, BADRINATH FROM HARIDWAR: इसी महीने से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra 2023) के तहत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाना होता है। वहीं चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) के लिए करीब एक हफ्ते का समय लगता ही है। लेकिन आज के समय में कई लोगों के पास (Travel) उतना समय नहीं होता है, जिसमें वह चारधाम यात्रा पूरी कर पाएं। ऐसे में कई लोग एक, दो या तीन चारधाम यात्रा करने का प्लान करते हैं। अगर आप भी दो धाम यात्रा (Do Dham Yatra) का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके फायदे की हो सकती है।

दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक दो धाम यात्रा पैकेज (Do Dham Yatra Package) निकाला है, जिसमें आप केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ (Badrinath) की यात्रा कर पाएंगे। इस टूर पैकेज का नाम DO DHAM YATRA EX HARIDWAR है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 9 और 23 मई को हरिद्वार से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड रोड का होगा। टूर पैकेज में लोगों की संख्या 10 होगी।

टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा एक लीटर पानी आपको रोज मिलेगा। साथ ही इंश्योरेंस भी आपको मिलेगा। इस टूर पैकेज में जीएसटी भी शामिल है। हरिद्वार से एसी टेंपो ट्रैवलर से ये टूर पैकेज कवर किया जाएगा।

टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 6 रात और 7 दिन का टूर पैकेज।
  • टूर पैकेज के तहत दो धाम (केदारनाथ और बद्रीनाथ) आप जा सकेंगे।
  • टूर पैकेज 9 और 23 मई को हरिद्वार से होगा शुरू।
  • टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर
  • टूर पैकेज में शामिल है इंश्योरेंस।

अब अगर किराये की बात करें तो इस टूर पैकेज को सिंगल बुक करने पर आपको 54,330 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 36,880 और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 35,170 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 31,750 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 19,770 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article