मुंबई के भक्तों के लिए IRCTC लाया स्पेशल चारधाम यात्रा टूर पैकेज, इतने रुपए खर्च कर पहुंच सकेंगे केदारनाथ समेत बाकी धाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 23, 2023, 09:00 AM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR CHARDHAM YATRA YAMUNOTRI, GANGOTRI, KEDARNATH, BADRINATH FROM MUMBAI: ये टूर पैकेज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से अगले महीने की 21 तारीख यानी 21 मई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और टेंपो ट्रैवलर का रहेगा, जिसमें मुंबई से दिल्ली आना-जाना फ्लाइट से रहेगा। दिल्ली से आगे का सफर टेंपो ट्रैवलर से होगा।

IRCTC TOUR PACKAGE FOR CHARDHAM YATRA YAMUNOTRI, GANGOTRI, KEDARNATH, BADRINATH FROM MUMBAI: पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर साल भारत के सभी राज्यों समेत दुनियाभर (Travel) से भक्त उत्तराखंड (Uttarakhand) के चारधाम (Uttarakhand Chardham Yatra 2023) यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ आते हैं। इस साल की उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। अगर आप भी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी ने एक टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप उत्तराखंड के सभी चारों धामों की यात्रा कर पाएंगे।

IRCTC TOUR PACKAGE, CHARDHAM YATRA, CHARDHAM YATRA 2023

IRCTC TOUR PACKAGE FOR CHARDHAM YATRA: चारधाम यात्रा को लेकर आईआरसीटीसी लाया पैकेज।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA PACKAGE EX-MUMBAI है। ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। ये टूर पैकेज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से अगले महीने की 21 तारीख यानी 21 मई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और टेंपो ट्रैवलर का रहेगा, जिसमें मुंबई से दिल्ली आना-जाना फ्लाइट से रहेगा। दिल्ली से आगे का सफर टेंपो ट्रैवलर से होगा।

End of Feed