यात्रा

IRCTC के इस सस्ते टूर पैकेज में करें उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 10, 2023, 07:54 AM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR CHAR DHAM YATRA UTTARAKHAND, KEDARNATH, BADRINATH, GANGOTRI, YAMUNOTRI: ये टूर पैकेज अगले महीने की 17 और 26 तारीख यानी 17 और 26 मई को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट के साथ रोड वाला होगा। इंदौर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा, उसके आगे का सफर सड़क मार्ग से करना होगा।

Image

Char Dham Yatra Uttarakhand: चारधाम यात्रा को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला टूर पैकेज।

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR CHAR DHAM YATRA UTTARAKHAND, KEDARNATH, BADRINATH, GANGOTRI, YAMUNOTRI: उत्तराखंड (Uttarakhand) में इसी महीने से चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra)शुरू हो रही है। पिछले कई सालों से चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) को लेकर लोगों में काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है और हर साल काफी ज्यादा संख्या में लोग (Travel) यहां आ रहे हैं। अगर आप अगले महीने चारधाम यात्रा (Uttarakhand Char Dham Yatra) करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर एकदम आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है, जिसमें आप उत्तराखंड के सभी चारों धामों की यात्रा कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Char Dham Yatra Uttarakhand Ex Indore है। ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 17 और 26 तारीख यानी 17 और 26 मई को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट के साथ रोड वाला होगा। इंदौर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा, उसके आगे का सफर सड़क मार्ग से करना होगा।

इस टूर पैकेज में दिल्ली के साथ हरिद्वार, बरकोट, जानकीचट्टी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, सोनप्रया, केदारनाथ और बद्रीनाथ डेस्टिनेशन कवर होंगे। इस टूर पैकेज में आप 10 रात होटल में रुकेंगे। केदरानाथ में एक रात रुकने की व्यवस्था है, जिसमें आप धर्मशाला या गेस्ट हाउस में रुकेंगे। मील में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल है। इसके अलावा पार्किंग शुल्क, टोल टैक्स, जीएसटी भी इस टूर पैकेज में शामिल है।

Badrinath

Badrinath

टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 11 रात और 12 दिन का है टूर पैकेज।
  • टूर पैकेज में कवर होंगे हरिद्वार, बरकोट, जानकीचट्टी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, सोनप्रया, केदारनाथ और बद्रीनाथ
  • 17 और 26 मई को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से शुरू होगा टूर पैकेज।
  • फ्लाइट के साथ रोड वाला होगा ट्रैवलिंग मोड।
  • इंदौर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा।
  • मील में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर।
  • टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस।

बात अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें तो वह अलग-अलग है। सिंगल बुक करने पर आपको 87,550 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 66,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 63,150 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 40,900 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 34,450 रुपए खर्च करने होंगे।

बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में 0-4 साल की उम्र के बच्चे के किराये को कैश में जमा किया जाएगा। हालांकि आईआरसीटीसी की ओर से 5 साल से कम उम्र के बच्चे को इस टूर पर यात्रा करने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article