IRCTC TOUR PACKAGE FOR BHUTAN FROM KOLKATA WITH GIRLFRIEND, FAMILY, FRIENDS: साल का पांचवां महीना मई (May) बेहद खास होता है। एक तो इस महीने में पूरे 31 दिन होते हैं और साथ ही लोग घूमने (Travel) भी इस महीने में जमकर जाते हैं। अगर आप भी मई महीने में अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife), फैमिली (Family) या दोस्तों (Friends) के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है, जिसमें आप भारत के पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) घूमने जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEAUTIFUL BHUTAN है।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें भूटान के कई सुंदर शहर।
आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 9 रात और 10 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 20 तारीख यानी 20 मई को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। सियालदह से हसीमारा आना जाना कंचनकन्या एक्सप्रेस ट्रेन से होगा, जिसमें आपको थर्ड एसी की बर्थ मिलेगी। इस टूर पैकेज में आप भूटान के कई सुंदर शहर घूम पाएंगे, जिनमें फुंटशोलिंग (Phuentsholing), थिंपू (Thimphu), पुनाखा (Punakha), पारो (Paro) आदि है।
टूर पैकेज के तहत फुंटशोलिंग, थिंपू और पारो में 2-2 रातें और पुनाखा में 1 रात रुकने की व्यवस्था होगी। इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर लोकल रेस्टोरेंट का मिलेगा। शाम को टी या कॉफी बिस्कुट के साथ मिलेगी। साथ ही एक भूटान गाइड भी इस टूर पैकेज में मिलेगा। 5 फीसदी जीएसटी भी इस टूर पैकेज में शामिल है। भूटान में ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में शामिल है।
टूर पैकेज की खास बातें:-
- 20 मई को कोलकाता से शुरू होगा टूर पैकेज।
- 9 रात और 10 दिन का हैटूर पैकेज।
- टूर पैकेज में घूम पाएंगे भूटान के कई सुंदर शहर।
- लोकल रेस्टोरेंट का मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर।
- भूटान गाइड भी इस टूर पैकेज में मिलेगा।
- भूटान में ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में शामिल।
अब अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 80,550 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 61,200 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 55,700 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 54,500 रुपए और बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 50,200 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
