यात्रा

राजस्थान में फैमिली संग स्पेंड करना चाहते हैं क्वालिटी टाइम, ये पांच शहर हैं घूमने के लिए बेस्ट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 16, 2023, 05:50 PM IST

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है और भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। पूर्व में राजस्थान को राजाओं की भूमि भी कहा जाता था। राजस्थान एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है।

Image

राजस्थान में घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगहें (Source:istock)

Famous tourist destination of Rajasthan: राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है और भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। पूर्व में राजस्थान को राजाओं की भूमि भी कहा जाता था। राजस्थान एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां हर साल लाखों का संख्या में पर्यटक आते हैं। राजस्थान में भारत के कुछ सबसे खूबसूरत स्मारक हैं। यहां घूमने के साथ साथ यहां के जायकों का भी एक अलग ही स्वाद है। ऐसे में अगर आप भी वेकेशन का प्लान कर रहे हैं तो राजस्थान आपके लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां जानें राजस्थान में घूमने वाली जगहें।

राजस्थान में घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगहें

जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर राजस्थान की राजधानी है। यहां की खूबसूरत पर्यटकों का मन मोह लेंगे। जयपुर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है। यहां आप हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मशहूर पर्यटन स्थल घूम सकते हैं।

जैसलमेर

जैसलमेर एक बेहतरीन और खूबसूरत टरिस्ट डेस्टिनेशन है। यह पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। थार रेगिस्तान में सुनहरे टीलों के कारण इसे “सुनहरा शहर” के नाम से भी जाना जाता है। जैसलमेर में जैसलमेर का किला, बड़ा बाग, पटवों-की-हवेली, सैम सैंड ड्यून्स, थार हेरिटेज म्यूजियम, गडीसर झील, नथमल की हवेली और जैन मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

उदयपुर

उदयपुर राजस्थान का फेमस पर्यटन स्थल है । इसे 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है। यहां आप मोती मगरी, लेक पैलेस, जगमंदिर, मानसून पैलेस, अहार संग्रहालय, जगदीश मंदिर, सहेलियों की बारी और बागोर की हवेली जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

जोधपुर

राजस्थान के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में जोधपुर का नाम भी शामिल है। मेहरानगढ़ किला, खेजरला किला, उम्मेद भवन पैलेस, शीश महल, फूल महल, चामुंडा माताजी मंदिर, रानीसर और पद्मसर झील जोधपुर के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं।

बीकानेर

बीकानेर भी राजस्थान का फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। बीकानेर में आप जूनागढ़ किला, लालगढ़ पैलेस, राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र, श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर और जैन मंदिर घूम सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article