यात्रा

IRCTC Tour Package: इस बार चाहकर भी नहीं पाओगे टाल, लॉन्च हुआ बेहद सस्ता बैंकॉक टूर पैकेज

India To Bangkok: बैंकॉक घूमने का सपना सच होने वाला है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद सस्ता टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको बैंकॉक और पटाया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं को जानकर शायद ही आप खुदको पैकेज की बुकिंग करने से रोक पाओ।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2025: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन, हर बार बजट की वजह से प्लान कैंसल हो जाता है तो इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको टूरिस्ट की पहली पसंद बैंकॉक घूमने का मौका मिल रहा है। हर साल लाखों की संख्या में भारत से टूरिस्ट बैंकॉक की यात्रा करते हैं। भारतीय टूरिस्ट की पहली पसंद के रूप में बैंकॉक सामने आया है। ऐसे में आप भी इस खूबसूरत जगह पर यात्रा का प्लान कर सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि ये पैकेज पूरी तरह से आपके बजट में रहने वाला है।

6 दिन और 5 रात का ये मजेदार टूर पैकेज रहने वाला है। सफारी वर्ल्ड से लेकर कोरल आइलैंड टूर सबकुछ इस पैकेज में शामिल होगा। 23 मार्च 2025 को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से काफिला बैंकॉक के लिए निकलेगा।

एयरपोर्ट पर आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा आपको पूरी ब्रीफिंग दी जाएगी। 3 स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया जाएगा। खाने-पीने का इंतजाम भी इस पैकेज में किया गया है। पूरी यात्रा के दौरान इंग्लिश स्पीकिंग गाइड आपकी मदद के लिए आपके साथ रहेगा।

सोलो ट्रैवल के लिए खर्चा 62845 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 54710 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 54710 तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8595930996, 8595930998 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article