IRCTC Tour package 2025: साउथ कोरिया घूमने का सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने LOVELY SEOUL WITH NAMI ISLAND नाम से आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। नामी द्वीप की यात्रा, विसैन्यीकृत क्षेत्र की यात्रा भी इस पैकेज में शामिल होगी। साउथ कोरिया मौजूदा समय में पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा है। प्राकृतिक सुंदरता से भरे इस देश में हर वर्ग और हर उम्र के पर्यटक के लिए कुछ ना कुछ तो जरूर है। ऐसे में आप परिवार के साथ या फिर अकेले ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
IRCTC Tour package
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 8 जून 2025 को चैन्नई से आपको सियोल के लिए फ्लाइट लेनी है। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के साथ होटल में आपको चेक इन करवाया जाएगा। शाम को फुरसत और खाली समय में सियोल को अपने हिसाब से घूमें और सियोल में रात भर रुकें।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹ 285000 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹160000, ₹152000 तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹ 71000 है।
इस पैकेज का कोड SMOH2 है जिसकी बुकिंग आप वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 044-28362430, 9003140682, 9003140680 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
