IRCTC Tour package: सुंदरबन घूमने का सुनहरा मौका, जानें बजट से लेकर सभी सुविधाएं

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती दाम में आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको पश्चिम बंगाल में सुंदरबन घूमने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इस पैकेज में ढेर सारी सुविधाएं मिल रही हैं जिसे जानने के बाद आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour package: घूमने-फिरने के लिए किसी यूनीक लोकेशन की तलाश में है तो फिर अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Royal Sundarban with City of Joy Rail Package के नाम से आपके लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको पश्चिम बंगाल में सुंदरबन घूमने का मौका मिल रहा है। सुंदरबन गंगा डेल्टा में एक मैंग्रोव वन क्षेत्र है जो बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के संगम से बना है। भारत और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में फैला यह जंगल दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल है।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। मई में आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। रांची रेलवे स्टेशन से सुबह 06.00 बजे ट्रेन नंबर 20898/ वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा सीसी क्लास में प्रस्थान किया जाएगा। 13.10 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने के साथ ही यात्रा की शुरुआत होगी।

End of Feed