IRCTC Tour Package 2025: कम बजट में कर सकते हैं जगन्नाथ पुरी की यात्रा, सिर्फ इतना है किराया

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने एक नया आरामदायक रेल टूर पैकेज- वंदे भारत के साथ पुरी धाम लॉन्च किया है। 3 रात और 4 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज को विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा आरामदायक रेल यात्रा वाले तीर्थयात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है।

IRCTC Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी तीर्थयात्रियों के लिए सौगात लेकर आई है। आईआरसीटीसी ने Puri Jagannath Dham Yatra के नाम ले नया धार्मिक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। ये बेहद ही सस्ता और किफायती टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज के तहत आपको कोणार्क सूर्य मंदिर, भुवनेश्वर, चिल्का, पुरी की यात्रा करवाई जाएगी।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 फरवरी 2025 को ट्रेन नंबर 22895/वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा हावड़ा रेलवे स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान होगा। 12:35 बजे पुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर, चेक इन के साथ आपकी यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। श्री जगन्नाथ धाम के पूर्ण दर्शन करवाया जाएगा। शाम को रात भर रुकने के लिए होटल में इंतजाम कर दिया गया है।

End of Feed