यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: कम बजट में कर सकते हैं जगन्नाथ पुरी की यात्रा, सिर्फ इतना है किराया

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने एक नया आरामदायक रेल टूर पैकेज- वंदे भारत के साथ पुरी धाम लॉन्च किया है। 3 रात और 4 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज को विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा आरामदायक रेल यात्रा वाले तीर्थयात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी तीर्थयात्रियों के लिए सौगात लेकर आई है। आईआरसीटीसी ने Puri Jagannath Dham Yatra के नाम ले नया धार्मिक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। ये बेहद ही सस्ता और किफायती टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज के तहत आपको कोणार्क सूर्य मंदिर, भुवनेश्वर, चिल्का, पुरी की यात्रा करवाई जाएगी।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 फरवरी 2025 को ट्रेन नंबर 22895/वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा हावड़ा रेलवे स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान होगा। 12:35 बजे पुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर, चेक इन के साथ आपकी यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। श्री जगन्नाथ धाम के पूर्ण दर्शन करवाया जाएगा। शाम को रात भर रुकने के लिए होटल में इंतजाम कर दिया गया है।

इस पैकेज में आपके लिए ईसी क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट बुक की जाएगी। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट का इंतजाम भी किया गया है। हर शनिवार को ट्रेन यात्रा के लिए जाती है ऐसे में आप किसी भी शनिवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

खर्चे की बात करें तो डबल शेयरिंग में स्टेंडर्ड क्लास में प्रति व्यक्ति खर्चा 22990 रुपए आएगा। वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 19690 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 9690 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article