IRCTC Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए नई सौगात लेकर आई है। आईआरसीटीसी ने फरवरी के महीने को आपके लिए बेहद खास बनाने के लिए नया और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत आपको प्रयागराज के अलावा वाराणसी, गया और अयोध्या घूमने का मौका मिल रहा है। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है जिसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा इसमें डुबकी लगाने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब आपके पास इस धार्मिक मेले का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 जनवरी 2025 को वाराणसी एयरपोर्ट से आपको यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। इस पैकेज के तहत आपको अयोध्या में रामलला के दर्शन के अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन भी करवाए जाएंगे। 30 जनवरी को काफिला प्रयागराज पहुंचेगा जहां आपको त्रिवेणी संगम ले जाया जाएगा।
इस पैकेज के तहत फ्लाइट का टिकट आपके लिए किया जाएगा। स्टेंडर्ड होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की जाएगी। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। लंच का खर्चा पैकेज में शामिल नहीं है। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं भी इस पैकेज में शामिल हैं।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको 45,500 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 42,000 रुपए वहीं ट्रिपल शेयरिंग में खर्चा 39,500 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए खर्चा 34,500 रुपए है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 9003140680, 09003140682, 08287931968, 08287931974 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
