IRCTC Tour Package 2025: बड़े शहरों, पहाड़ों, जंगलों और बीचों का बेहतरीन मिश्रण अगर आपको एकसाथ देखना है तो मलेशिया की यात्रा आपका इंतजार कर रही है। इसके साथ ही आपके पास साफ-सुथरे वातावरण, उच्च तकनीकी विकास और शानदार पर्यटन आकर्षणों के लिए फेमस मलेशिया घूमने का भी मौका है। आईआरसीटीसी ने 'MAGICAL MALAYSIA WITH SINGAPORE SENSATION EX. HYDERABAD' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। यात्रा के दौरान आप मलेशिया और सिंगापुर के प्रमुख आकर्षणों के दीदार कर पाएंगे। गार्डनस बाय दा बे (सुपरट्रीज़ और क्लाउड फॉरेस्ट डोम) से लेकर पेनांग तक की यात्रा आपको इस पैकेज के तहत करवाई जाएगी।
IRCTC Tour Package (photo: canva)
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11 दिसंबर 2025 को शाम 7:30 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें, मिलें और आवश्यक हवाई अड्डा औपचारिकताएं पूरी करें। हैदराबाद से रात 11:10 बजे उड़ान भरी जानी है। 08:10 बजे कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर आप पहुंच जाएंगे।
संपूर्ण यात्रा अवधि के दौरान मलेशिया और सिंगापुर में स्थानीय टूर गाइड की सेवा आपको मिलेगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 1,56,900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 1,29,250 और 1,29,000 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 1,25,750 रुपए है।
इस पैकेज का कोड SHO1 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287932229, 8287932228, 9281030733 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
