IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Heritage Triangle नाम से नया और बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। कम खर्चे में ज्यादा घूमने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए ये टूर पैकेज बेहद किफायती और आकर्षक रहने वाला है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें आपको दिल्ली, आगरा और मथुरा की सैर करवाई जाएगी।
3 फरवरी 2025 को ट्रेन नंबर 12723 द्वारा हैदराबाद से 06:00 बजे यात्रा के लिए प्रस्थान किया जाएगा। पूरे दिन और रात की ये यात्रा होगी। कुतुब मीनार, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम, ताज महल, कृष्ण जन्म भूमि की यात्रा आपको करवाई जाएगी।
इस पैकेज का कोड SHR041 है। शानदार रूम में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। समूह आकार के अनुसार आराम को देखते हुए एसी कार से यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल पर भ्रमण करवाया जाएगा। यात्रा बीमा और रिटर्न टिकट भी इस पैकेज में शामिल है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप करते हैं तब आपको Standard (SL) 39270 रुपए देने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 21340 रुपए आएगा। वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 16340 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 11850 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932229 / 8287932228 / 9701360701 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
