यात्रा

IRCTC: लखनऊ से सीधा पहुंचे भूटान, 7 दिन का है टूर पैकेज, रहना-खाना सब शामिल

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान की सैर करवाई जाएगी। भूटान अपने अद्भुत परिदृश्यों, पौराणिक प्राचीन मंदिरों, किलों, मसालेदार तथा स्वादिष्ट भोजन, रंग-बिरंगे त्योहारों के लिए जाना जाता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आपक पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Bhutan Tour Package: आईआरसीटीसी ने SIMPLY BHUTAN नाम से नया और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को विशेष रूप से एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए डिजाइन किया गया है। फ्लाइट से आपको घुमाया जाएगा। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 मई 2025 को लखनऊ से 23:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी है। इसके बाद अपना सामान लें और इमिग्रेशन के लिए दिल्ली एयरपोर्ट (T-3) पर चेक-इन करें और 04:45 बजे दिल्ली से पारो के लिए आपको अगली फ्लाइट पकड़नी होगी। 07:45 बजे पारो एयरपोर्ट पर आगमन होगा।

इमिग्रेशन क्लियर करने और सामान जमा करने के बाद पारो एयरपोर्ट पर आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रतिनिधि से मिलें और थिम्पू के लिए आगे बढ़ें। इस दौरान रास्ते में आपको पहाड़ों और साथ में बहती नदियों के कुछ अद्भुत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। संपूर्ण यात्रा कार्यक्रम के लिए पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी/हिंदी बोलने वाला गाइड, PARO हवाई अड्डे से ही आपकी मदद के लिए होगा।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 102200 का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 89100 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 86400 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 87100 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLO18 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287930902, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article