IRCTC Tour Package: अजरबैजान घूमने का सबसे सस्ता पैकेज, 0 टेंशन के साथ घूम आओ बाकू

IRCTC Tour Package 2025: अजरबैजान घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने अजरबैजान का बेहद किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको तमाम सुविधाओं के साथ बाकू की सैर करवाई जा रही है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी को डिटेल में समझने की कोशिश करते हैं।

IRCTC Azerbaijan Tour Package: आईआरसीटीसी ने विदेश घूमने का प्लान करने वाले पर्यटकों के लिए सौगात के रूप में एक नया और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में अजरबैजान के आकर्षक पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। परिवार या फिर दोस्तों के साथ घूमने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए इस पैकेज की बुकिंग पर ज्यादा फायदा होगा।

अजरबैजान के ज्यादातर शानदार पर्यटन स्थलों को आपकी यात्रा में कवर किया जाएगा। 4 रात और 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 अप्रैल 2025 को इंडिगो एयरलाइन द्वारा गुवाहटी से बाकू के लिए काफिला रवाना होगा। रहने-खाने की आपको चिंता करने की कोई भी जरूरत नहीं है।

End of Feed