IRCTC Azerbaijan Tour Package: आईआरसीटीसी ने विदेश घूमने का प्लान करने वाले पर्यटकों के लिए सौगात के रूप में एक नया और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में अजरबैजान के आकर्षक पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। परिवार या फिर दोस्तों के साथ घूमने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए इस पैकेज की बुकिंग पर ज्यादा फायदा होगा।
अजरबैजान के ज्यादातर शानदार पर्यटन स्थलों को आपकी यात्रा में कवर किया जाएगा। 4 रात और 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 अप्रैल 2025 को इंडिगो एयरलाइन द्वारा गुवाहटी से बाकू के लिए काफिला रवाना होगा। रहने-खाने की आपको चिंता करने की कोई भी जरूरत नहीं है।
बाकू में 3 रातें और गबाला में 1 रात के लिए शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। लंच से लेकर डिनर तक का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। इंग्लिश स्पीकिंग टूर गाइड पूरी यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए रहेगा।
अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने के इच्छुक हैं तो फिर इस पैकेज के लिए आपको 1,11,010 रुपए का खर्चा आएगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 98,650 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड EGO014 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8595936696 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
