IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूम आएं विदेश, 6 दिन का है टूर पैकेज, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: अप्रैल में आपके पास कम खर्चे में विदेश घूमने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए कम पैसों में विदेश घूमने का पूरा इंतजाम कर दिया है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आपको नेपाल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार आपको करवाए जाएंगे। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक सभी के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Mystical Nepal Package Ex Mumbai नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। नेपाल के प्रमुख शहरों काठमांडू और पोखरा की यात्रा इस पैकेज में शामिल है। नेपाल प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ एक बेहद खूबसूरत देश है। इसकी सीमा चीन और भारत से लगती है। इस देश में दुनिया की दस सबसे ऊंची चोटियों में से आठ शामिल हैं। नेपाल माउंट एवरेस्ट का देश है, जो दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है और गौतम बुद्ध की जन्मस्थली- लुम्बिनी भी यहीं पर मौजूद है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें 03 रातों का काठमांडू आवास और 02 रातों का पोखरा आवास शामिल है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है। नेपाल में एक स्थानीय अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपके साथ होगा ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में कवर है।

End of Feed