यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूम आएं विदेश, नहीं मिलेगा ऐसा मौका, सिर्फ इतना है खर्चा

Bhutan Tour package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको किफायती दाम में भूटान की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकर आप खुदको पैकैज की बुकिंग करने से नहीं रोक पाएंगे।

Image

IRCTC Tour package 2025

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ विदेश घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहाकर कंपनी आईआरसीटीसी ने सिंपली भूटान नाम से नया और बेहद किफायती इंटरनेशल टूर पैकज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है। भूटान अपने शानदार परिदृश्यों, पौराणिक प्राचीन मंदिरों और किलों, स्वादिष्ट भोजन, रंग-बिरंगे त्यौहारों और सबसे बढ़कर अपनी प्रामाणिकता के लिए जाना जाता है।

6 रात और 7 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 मई 2025 को लखनऊ से 23:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी जाएगी। अपना सामान लें और इमिग्रेशन के लिए दिल्ली एयरपोर्ट (T-3) पर चेक-इन करें और 04:45 बजे दिल्ली से पारो के लिए फ्लाइट पर बैठें।

3 स्टार होटल में पांच रातों का आवास जिसमें थिम्पू में 02 रातें, पुनाखा में 01 रात और पारो में 02 रातें शामिल हैं। ब्रेकाफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। संपूर्ण यात्रा कार्यक्रम के लिए पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी/हिंदी बोलने वाला गाइड, PARO हवाई अड्डे से आपकी मदद के लिए होगा। यात्रा बीमा 70 वर्ष की आयु तक के यात्रियों के लिए पैकेज में शामिल है।

खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रिप पर आपको ये पैकेज 102200 रुपए में पड़ेगा। डबल/ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति पैकेज की कीमत क्रमश: 89100 और 86400 तय की गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930922, 8287930902 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article