यात्रा

IRCTC SIKKIM PACKAGE: गर्मी की छुट्टियों में फैमिली को दिखाएं नीले पर्वत, सस्ते में दिखेंगे स्वर्ग से भी सुंदर नजारे

IRCTC Sikkim Tour Package: अगर आप बार-बार उत्तराखंड और राजस्थान जाकर बोर हो गए हैं तो आपको एक बार सिक्किम जरूर जाना चाहिए। कहते हैं कि सिक्किम के नजारे धरती पर स्वर्ग का एहसास देते हैं। कुछ लोग तो इसे भारत का यूरोप भी बताते हैं। आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज भी है, जिसमें आप फैमिली के साथ सस्ते में कई सारे जगह घूम सकते हैं।

Image

IRCTC SIKKIM TOUR PACKAGE DETAILS IN HINDI

IRCTC Sikkim Tour Package: सिक्किम को नीले पर्वत, हरी घाटियां और लाल नदियों की धरती कहते हैं। इस राज्य में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद हैं। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आपको एक बार सिक्किम जरूर जाना चाहिए। यहां से खूबसूरत नजारे देख आप अपनी सारी टेंशन और थकान भूल जाएंगे। खासतौर से अगर आप फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो सिक्किम से बेस्ट जगह कुछ हो ही नहीं सकती। आईआरसीटीसी ने भी आपके इस ट्रिप को आसान करने का जिम्मा उठा लिया है। आईआरसीटीसी के पास सिक्किम घूमने के लिए एक जबरदस्त टूर पैकेज मौजूद है। यहां से आप उसकी डिटेल देख सकते हैं।

कितने दिन का है पैकेज?

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम SIKKIM SILVER (EHH121) है। इस पैकेज में आपको 6 दिन और 5 रातों के लिए सिक्किम की धरती पर रुकने और घूमने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप की शुरुआत न्यू जलपाईगुड़ी से ही होनी है, जहां से आप इस पैकेज का आनंद उठा सकते हैं। पैकेज में आपको रहने और खाने की व्यवस्था भी मिलेगी।

क्या है ट्रिप का पूरा प्लान?

सिक्किम के इस पैकेज में सबसे पहले आपको न्यू जलपाईगुड़ी बस स्टैंड पर जाना है, जहां से आपको दार्जिलिंग ले जाया जाएगा। फिर दार्जिलिंग में पहली रात एक होटल में रुकेंगे। फिर दूसरे दिन सुबह 4 बजे आपको टाइगर हिल का सूर्योदय देखने को मिलेगा। फिर वहां से और भी कई सारी खूबसूरत जगहें घूमते हुए आप नाश्ता करने जाएंगे। फिर इसके बाद लंच खुद ही खरीदना होगा। और दूसरी रात भी आप दार्जिलिंग में ही रुकेंगे। तीसरे दिन आप कलीमपॉन्ग पहुंचेंगे और अपने होटल में जाकर फ्रेश होंगे। लंच भी दिया जाएगा और फिर कई सारे खूबसूरत नजारे दिखाए जाएंगे। आपको दूसरी रात कलीमपॉन्ग में ही रुकना है। अब चौथे दिन आप सिक्किम की राजधानी- गंगटोक पहुंचेंगे। वहां होटल में लंच करके आप पूरा गंगटोक घूमेंगे। फिर आपको गंगटोक के ही होटल में रुकना होगी। इसी तरह पांचवा दिन भी आपका गंगटोक में ही गुजरेगा। और आखिर में छठे दिन आप नाश्ता करके न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशल या एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे।

पैकेज की क्या है कीमत?

इस पैकेज के प्राइस की बात करे तो दो लोगों की बुकिंग पर 39,300 रुपये, तीन लोगों की बुकिंग पर 29,500 रुपये देने होंगे। वहीं अगर बच्चे साथ में हैं तो बच्चों के लिए बेड लेने पर 9,950 रुपये और बेड नहीं लेने पर 7.100 रुपये देने होंगे। आप इस पैकेज को ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर या ऑफलाइन भी बुक कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article