यात्रा

IRCTC Package: राम भक्तों के लिए तोहफा, श्री रामायण यात्रा टूर पैकेज का उठाएं लाभ, जानें कितना है किराया

IRCTC Sri Lanka Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए विदेश घूमने के लिए बेहद आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। धार्मिक यात्रा में इच्छुक पर्यटकों के लिए ये पैकेज शानदार अवसर है। इस पैकेज के तहत कोलंबो, दांबुला, त्रिंकोमाली, कैंडी, नुवारा एलिया की यात्रा करवाई जाएगी। इस पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

IRCTC Package

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने SHRI RAMAYANA YATRA EX MUMBAI नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है पर्यटक भारतीय महाकाव्य रामायण से जुड़ी हुई शानदार जगहों को देख पाएंगे। कोलंबो, दांबुला, त्रिंकोमाली, कैंडी, नुवारा एलिया की यात्रा आपको करवाई जाएगी।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 6 मई 2025 को मुंबई एयरपोर्ट से इस यात्रा की शुरुआत होगी। सुबह कोलंबो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के साथ ही एयरपोर्ट पर टूर गाइड से मुलाकात करवाई जाएगी। पिक-अप के बाद दांबुला तक स्थानांतरण करवाया जाएगा।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा के साथ ही इंग्लिश स्पीकिंग टूर गाइड आपकी मदद के लिए उपलब्ध रहेगा। प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1 लीटर पानी की बोतल भी आपको दी जाएगी।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 91150 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 68000 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 66700 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO015A है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article