यात्रा

जय श्री राम! Ramayan Yatra 2023 इस तारीख से होगी शुरू, देखें रामायण यात्रा ट्रेन की जानकारी, कीमत व रूट

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 27, 2023, 05:05 PM IST

IRCTC Ramayan Yatra Train 2023 Booking, Price, Date, Route in Hindi: श्री राम के भक्तों के लिए भारतीय रेलवे ने रामायण यात्रा से शानदार पैकेज लॉन्च किया है। इस यात्रा के तहत भक्त देश की उन जगहों पर जा सकेंगे जो भगवान राम के जीवन काल से जुड़ी मानी जाती हैं। यहां आप रामायण यात्रा 2023 की बुकिंग, यात्रा की तारीख, रूट, कीमत आदि की जानकारी ले सकते हैं।

Image

IRCTC Ramayan Yatra की जानकारी

IRCTC Ramayan Yatra Train 2023 Booking, Price, Date, Route in Hindi: यात्रियों में तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देने और भारत के ऐतिहासिक दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने के लिए भारतीय रेलवे 7 अप्रैल 2023 से रामायण यात्रा (Ramayan Yatra) शुरू करने जा रहा है। यह यात्रा 7 अप्रैल को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और उत्तर प्रदेश में भगवान राम के जीवन से जुड़े स्थलों तक पहुंचेगी। इसमें यात्री विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। यह टूर पैकेज 18 दिन का रहेगा। भारतीय रेलवे यह यात्रा भारत गौरव एसी पर्यटन ट्रेन से करवा रही है। आइए जानते हैं रामायण यात्रा में कौन से तीर्थ स्थल (IRCTC Ramayan Yatra 2023 Route) शामिल है और क्या है ट्रेन का किराया (IRCTC Ramayan Yatra Booking Price)।

IRCTC Ramayan Yatra की जानकारी

भारतीय रेलवे हर साल यात्रियों के लिए रामायण यात्रा शुरू करती है । जिसमें रामायण से जुड़े तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाती है। ट्रेन का गंतव्य अयोध्या, वाराणसी, नासिक, प्रयागराज, चित्रकूट, रामेश्वरम, नागपुर, हम्पी रहेगा।

Ramayan Yatra 2023 Start Date

रामायण यात्रा 7 अप्रैल 2023 से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू हो रही है। यह टूर पैकेज 18 दिन का रहेगा। यह यात्रा ट्रेन " भारत गौरव एसी पर्यटन" से होगी।

IRCTC Ramayan Yatra 2023 Route

सबसे पहले दिल्ली से शुरू होकर यात्रा उत्तरप्रदेश के अयोध्या जाएगी जहां श्रद्धालु राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और सरयू आरती के दर्शन करेंगे। ट्रेन का अगला पड़ाव नंदीग्राम होगा उसके बाद बिहार का सीतामढ़ी, बक्सर, रामघाट, रामेश्वरम जाएगी, नागपुर ट्रेन का आखिरी गंतव्य होगा।

IRCTC Ramayan Yatra Destination List

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसी मंदिर , संकटमोचन मंदिर, पंचवटी यात्रा, हनुमान जन्म स्थान , धनुषकोडी, चित्रकूट, त्रंबकेश्वर मंदिर आदि मुख्य पर्यटक स्थलों पर घूम सकते हैं। रेलवे द्वारा आराम के लिए रुकने की सुविधा भी दी जाएगी ।

IRCTC Ramayan Yatra Booking, Ticket Price

धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की पहल की है और इसी के तहत रामायण यात्रा शुरू की जा रही है। यह यात्रा भारत गौरव एसी पर्यटन ट्रेन में होगी जिसका किराया

  • 1st एसी कोच के लिए प्रति व्यक्ति एक लाख 46 हजार 545 रुपए है।
  • 2nd एसी कोच के लिए प्रति व्यक्ति एक लाख 14 हजार 65 रुपए है।
  • 1st एसी कूपे के लिए प्रति व्यक्ति एक लाख 68 हजार 950 रुपए है।

IRCTC Ramayan Yatra में क्या सुविधाएं मिलती हैं

इस 18 दिन की यात्रा में आपको एसी होटल , शाकाहारी खाना,यात्रा बीमा , रेलवे की तरफ से सुरक्षा सुविधा,आईआरसीटीसी टूर मैनेजर सुविधा , रोड यात्रा के लिए एसी गाड़ी सुविधा दी जाएगी।

How to book IRCTC Ramayan Yatra Ticket

रामायण यात्रा के लिए टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग कर सकते हैं।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article