यात्रा

IRCTC Tour Package: ट्रेन से जाएं विदेश, बेहद सस्ता है टूर पैकेज, तीर्थयात्रियों के लिए किया गया है डिजाइन

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान की सैर करवाई जाएगी। कंचनकन्या एक्सप्रेस द्वारा आरामदायक रेल यात्रा के साथ तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। पैकेज से जुड़ी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Rail Tour Package: आईआरसीटीसी ने Royal Bhutan International Rail Package नाम से नया और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को विशेष रूप से तीर्थयात्रियों के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत ट्रेन द्वारा यात्रा का पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे। 10 दिन और 9 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

8 मार्च 2025 को सियालदह रेलवे स्टेशन पर आपको आना होगा। कंचनकन्या एक्सप्रेस/ट्रेन नंबर 13149 से 20.35 बजे ट्रेन से रात भर की यात्रा है। पर्यटक 11.05 बजे हासीमारा रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे जहां से आपकी यात्रा का आगाज होगा। औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद भूटान के शहर फुंटशोलिंग की ओर ड्राइव करके आपको ले जाया जाएगा।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। मील प्लान ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो स्टेंडर्ड कैटगरी में अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 75900 का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 64650 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 63900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 26450 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHR142 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article