केरल की वादियों में मिल जाएगा जन्नत का मज़ा, बस इतने से खर्च में बुक करें IRCTC का शानदार Kerala रेल टूर पैकेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 12, 2023, 01:16 PM IST

IRCTC Kerala, Alleppey and Munnar Rail tour package: आईआरसीटीसी का केरल हिल्स एंड वाटर्स टूर पैकेज परिवार या पार्टनर के साथ ट्रिप पर जाने के लिए बहुत ही काम का हो सकता है। 6 दिन और 5 रात वाला इस टूर पैकेज में आपको केरल का प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखना का सुनहरा अवसर मिलेगा। यहां देखें पैकेज की कीमत, तारीख और अन्य सभी जरूरी जानकारियां ।

IRCTC Kerala, Alleppey and Munnar Rail tour package: भारतीय रेलवे (Indian Railway) अक्सर यात्रियों के लिए शानदार और बहुत ही किफायती कीमत वाले होलिडे टूर पैकेज लेकर आता रहता है, परिवार संग गर्मी की छुट्टियों में प्रकृति की गोद में बैठ कुछ दिन गुजारना चाहते हैं तो केरल (Kerala Tourism) की सैर आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। केरल ही नहीं बल्कि उसके आस पास के हिल स्टेशंस घूमने का मन है, तो आईआरसीटीसी (Irctc) का केरल हिल्स एंड वाटर्स टूर पैकेज (Kerala Hills and Waters rail tour package) आपके बड़ा ही काम का हो सकता है। जिसके तहत आप केरल और उसके आस पास के टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पर पहुंचकर भारत के दक्षिणी छोर की सुंदरता बढ़ाते नदी, पहाड़ और झरनों को करीब से देख प्रकृति का लुत्फ उठा सकते हैं।

IRCTC Kerala tour package, Irctc rail tour package, Kerala Tourism

IRCTC rail tour package for Kerala Alleppey and Munnar see price and other details in Hindi

आईआरसीटीसी के केरल हिल्स एंड वाटर्स टूर पैकेज में आपको 6 दिन और 5 रातों की ट्रिप पर ले जाया जाएगा। रेल माध्यम से सफर की शुरुआत 18 अप्रैल को हैदराबाद और सिकंदराबाद ट्रेन स्टेशन से होगी, जहां से आपको मुन्नार (Munnar) और अलेप्पी (Alleppey) की सैर करने का मौका मिलेगा। मात्र 11,980 रुपये से शुरु हो रहे इस सफर में आपको ट्रेन की आने जाने की टिकट, रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था के (Hills stations in Kerala) साथ साथ और भी बहुत ही बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां देखें कितना होगा ट्रिप का खर्च, और केरल की किन शानदार जगहों पर घूमने-फिरने का आपको मिलेगा मौका।

End of Feed