यात्रा

जेब में रखिए पांच हजार रुपये और घूम आइये Himachal के ये पांच हिल स्टेशन, प्रकृति की गोद में मनाइये वीकेंड

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 12, 2023, 11:09 AM IST

Cheap Holiday Destinations in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश शांति, खूबसूरती और रोमांच का एक अच्छा खासा मिश्रण प्रदान करता है। अगर आप वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश जाकर प्रकृति की गोद में वीकेंड मनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं उन जगहों के बारे में जहां आपका खर्चा 5 हजार से ज्यादा नहीं होगा।

Image

जेब में रखिए पांच हजार रुपये और घूम आइये Himachal के ये पांच हिल स्टेशन, प्रकृति की गोद में मनाइये वीकेंड

Cheap Holiday Destinations in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यह राज्य शांति, खूबसूरती और रोमांच का एक अच्छा खासा मिश्रण प्रदान करता है। यह जगह हरियाली, शानदार पहाड़ों और शांत नदियों से घिरी हुई है जो हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। गर्मियां शुरू होते ही लोग पहाड़ों और नदियों से घिरे हिमाचल प्रदेश का रुख करने लगते हैं। अगर आप वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश जाकर प्रकृति की गोद में वीकेंड मनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं उन जगहों के बारे में जहां आपको खर्चा 5 हजार से ज्यादा नहीं होगा। दिल्ली से इन पांचों हिल स्टेशन के लिए वॉल्वो बस की सेवा है। बेहद कम किराए में आप यहां पहुंच सकते हैं और इन स्थानों पर आपको 400 रुपये में होटल के कमरे में ठहरने की सुविधा मिल जाती है।

कुल्लू

कुल्लू हिमाचल प्रदेश की बेहद खूबसूरत जगह है जो 12 महीने पर्यटकों को लुभाती है। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां बिजली महादेव मंदिर, कर्रैन, शोजा और पार्वती घाटी कुल्लू में देखने लायक प्रमुख स्थान हैं।

शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है, जो कुदरत की किसी खूबसूरत पेटिंग से कम नहीं लगती है। शिमला में और उसके आसपास कुफरी, शिमला राज्य म्यूजियम, द रिज, वाइल्डफ्लावर हॉल, अन्नांडेल, चाडविक फॉल्स यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थान हैं।

मनाली

बेदाग सुंदरता और हरे वातावरण को बेजोड़ उदाहरण है मनाली। यह हिमाचल प्रदेश का एक और बड़ा पर्यटक आकर्षण है। यहां साहसिक खेलों जैसे रिवर राफ्टिंग, स्कीइंग आदि का मजा लेने पर्यटक आते हैं। यहां से रोहतांग दर्रा, ब्यास कुंड, हडिम्बा मंदिर पहुंचा जाता है।

धर्मशाला

धर्मशाला लुभावने दृश्यों, विशाल पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है। इसे भारत के स्कॉटलैंड के रूप में जाना जाता है। यहां चाय के बागान हैं, जंगल हैं और आकर्षण स्थलों में डल झील, भागसुनाग मंदिर, मैकलोडगंज का सेंट जॉन चर्च शामिल हैं। इसके अलावा प्राकृतिक नजारे तो नजर उठाते ही नजर आ जाते हैं।

डलहौजी

डलहौजी हिमाचल प्रदेश की बेहद खूबसूरत जगह है। इस हिल स्टेशन का नाम ब्रिटिश राज के दौरान लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया था। यहां देवदार और ओक के पेड़ों से काफी सुंदर नजारे बनते हैं। यह हिल स्टेशन 5 पहाड़ियों में फैला हुआ है। यहां जाएं तो सुभाष बावली, कटलोप, दैनकुंड पीक, गंजी पहाड़ी, गरम सड़क जरूर घूमें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article