IRCTC Kerala, Alleppey and Munnar Rail tour package: भारतीय रेलवे (Indian Railway) अक्सर यात्रियों के लिए शानदार और बहुत ही किफायती कीमत वाले होलिडे टूर पैकेज लेकर आता रहता है, परिवार संग गर्मी की छुट्टियों में प्रकृति की गोद में बैठ कुछ दिन गुजारना चाहते हैं तो केरल (Kerala Tourism) की सैर आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। केरल ही नहीं बल्कि उसके आस पास के हिल स्टेशंस घूमने का मन है, तो आईआरसीटीसी (Irctc) का केरल हिल्स एंड वाटर्स टूर पैकेज (Kerala Hills and Waters rail tour package) आपके बड़ा ही काम का हो सकता है। जिसके तहत आप केरल और उसके आस पास के टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पर पहुंचकर भारत के दक्षिणी छोर की सुंदरता बढ़ाते नदी, पहाड़ और झरनों को करीब से देख प्रकृति का लुत्फ उठा सकते हैं।
आईआरसीटीसी के केरल हिल्स एंड वाटर्स टूर पैकेज में आपको 6 दिन और 5 रातों की ट्रिप पर ले जाया जाएगा। रेल माध्यम से सफर की शुरुआत 18 अप्रैल को हैदराबाद और सिकंदराबाद ट्रेन स्टेशन से होगी, जहां से आपको मुन्नार (Munnar) और अलेप्पी (Alleppey) की सैर करने का मौका मिलेगा। मात्र 11,980 रुपये से शुरु हो रहे इस सफर में आपको ट्रेन की आने जाने की टिकट, रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था के (Hills stations in Kerala) साथ साथ और भी बहुत ही बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां देखें कितना होगा ट्रिप का खर्च, और केरल की किन शानदार जगहों पर घूमने-फिरने का आपको मिलेगा मौका।
टूर से जुड़ी मुख्य जानकारी
पैकेज का नाम - केरल हिल्स एंड वाटर्सपैकेज का कोड - SHR092
घूमने की जगहें - मुन्नार और अलेप्पी
सफर का माध्यम - ट्रेन
ट्रेन का नाम - सबरी एक्सप्रेस (17230)
किस स्टेशन से होगा सफर शुरु - सिकंदाबाद 12:20 मिनट पर
ट्रेन का कोच/क्लास - स्लीपर और 3AC
केरल हिल्स एंड वाटर्स टूर पैकेज Start Date
केरल के नदी, पहाड़, झरने और झील की सैर सपाटे का शानदार मौका प्रदान करने वाले इस रेल होलिडे टूर पैकेज की शुरुआत 18 अप्रैल 2023 से होगी। सफर की शुरुआत सिंकदाबाद और हैदराबाद रेलवे स्टेशन से होगी। ट्रिप पर जाने वाले यात्रियों की सबरी एक्सप्रेस में टिकट बुक करवाई जाएगी। आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से स्लीपर के साथ साथ 3 एसी वाले कोच की सीट भी बुक कर सकते हैं।केरल हिल्स एंड वाटर्स टूर पैकेज Destination Covered
गर्मी की छुट्टियों का मज़ा दुगना करने वाली इस शानदार केरल ट्रिप की बुकिंग कर आप 6 दिन और 5 रातों के लिए प्रकृति के अक्स में समा सकते हैं। सफर की शुरुआत रात को 12 बजकर 20 मिनट से सिकंदाबाद रेलवे स्टेशन से होगी, जहां आपको सबरी एक्सप्रेस ट्रेन से अगले दिन एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन पर उतारा जाएगा। एर्नाकुलम से आपके सफर की असल शुरुआत होगी, जहां से आपको मुन्नार में लग्जरी स्टे कर, चाय के बागान, टी म्यूजियम, डैम, नेशनल पार्क आदि की सैर करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा। मुन्नार के साथ साथ आपको अलेप्पी भी घुमाया जाएगा, आप अलेप्पी के बैकवाटर्स में हाउसबोट पर रहने का आनंद भी ले सकते हैं।टूर की कीमत और बुकिंग डिटेल्स
| कैटेगरी | सिंगल शेयरिंग | डबल शेयरिंग | ट्रिपल शेयरिंग | 5-11 साल के बच्चे के लिए (With Bed) | 5-11 साल के बच्चे के लिए (Without Bed) |
| 3 AC | 32,230 रुपए | 18,740 रुपए | 15,130 रुपए | 8,730 रुपए | 6,530 रुपए |
| Sleeper | 29,520 रुपए | 16,040 रुपए | 12,420 रुपए | 6,020 रुपए | 3,820 रुपए |
