IRCTC Tour Package: नेपाल यात्रा, पशुपतिनाथ दर्शन के साथ पोखरा की खूबसूरत वादियां, 6 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour Package: बजट में बढ़िया ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का नेपाल-पशुपतिनाथ दर्शन विद पोखरा पैकेज आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। इस टूर में आपको प्रकृति और खूबसूरत नजारों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने 'NEPAL-PASHUPATHI NATH DARSHAN WITH POKHARA EX BHOPAL' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कम बजट में नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है जहां खूबसूरत नजारे और दिल जीत लेने वाली मेहमाननवाजी सब कुछ मिलता है। 6 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस टूर (nepal tour package) में आपको धर्म, प्रकृति और खूबसूरत नजारों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

Nepal tour package

नेपाल टूर पैकेज

4 मई 2026 को आपको भोपाल एयरपोर्ट पर फ्लाइट टाइम से करीब 3 घंटे पहले पहुंचना होगा। सुबह 7:10 बजे आपकी फ्लाइट दिल्ली होते हुए काठमांडू के लिए रवाना होगी। दोपहर करीब 1:05 बजे आप काठमांडू पहुंच जाएंगे। वहां पहुंचते ही आपको होटल ले जाया जाएगा, जहां आप आराम कर सकते हैं। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था होटल में ही होगी।

End of Feed