यात्रा

Historical Destinations: टाइम मशीन से कम नहीं है यहां घूमना, इटली की सबसे अनोखी ट्रैवल डेस्टिनेशन

Historical Destinations: अगर आप सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि कुछ नया, हटकर और गहरा महसूस करना चाहते हैं, तो ये जगह आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। यह एक ऐसा अनुभव है जो आपको अतीत से जोड़ देता है।

Image

इटली की सबसे अनोखी ट्रैवल डेस्टिनेशन

Historical Destinations: जब आप सोचते हैं कि 2,000 साल पुराने किसी शहर की गलियों में चलना कैसा होगा, तो असली जवाब आपको पोम्पेई में मिलता है। यह जगह किसी टाइम मशीन से कम नहीं है। यहां के घर, बेकरी, थिएटर और बाजार आज भी वैसे ही दिखाई देते हैं जैसे हजारों साल पहले थे बस फर्क इतना है कि यहां जिंदगी अचानक थम गई थी।

असल में,पोम्पेई एक बेहद समृद्ध रोमन शहर हुआ करता था, जिसे 79 ईस्वी में Mount Vesuvius के भयानक विस्फोट ने खत्म कर दिया। पूरा शहर ज्वालामुखी की राख और पत्थरों के नीचे दब गया। लेकिन यही तबाही इस शहर को खास बना गई, क्योंकि इसी वजह से यह सदियों तक सुरक्षित भी रहा।

पोम्पेई की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह सिर्फ पुराना नहीं है, बल्कि बेहद अच्छी तरह से संरक्षित भी है। जब पुरातत्वविदों ने यहां खुदाई की, तो उन्हें ऐसे घर मिले जिनमें फर्नीचर तक सही हालत में था। दीवारों पर बने पेंटिंग्स (भित्तिचित्र), बेकरी के ओवन और यहां तक कि लोगों के आखिरी पलों के कास्ट भी मिले। ऐसा लगता है जैसे समय यहां रुक गया हो।

यह जगह सिर्फ एक छोटा सा टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, बल्कि बहुत बड़ा इलाका है। आप यहां घंटों घूम सकते हैं और हर मोड़ पर कुछ नया देखने को मिलेगा। पुरानी सड़कों पर चलते हुए आप हाउस ऑफ द सेंटेनरी जैसे घरों में झांक सकते हैं, फोरम में बैठ सकते हैं और उन थिएटरों को देख सकते हैं जहां कभी रोमन लोग बैठकर नाटक देखा करते थे। यहां घूमते-घूमते आपको सच में लगेगा कि आप इतिहास के बीच खड़े हैं।

पोम्पेई की खासियत को देखते हुए इसे UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित किया गया है। हर साल यहां लाखों लोग घूमने आते हैं, जिससे कभी-कभी काफी भीड़ हो जाती है। इसी वजह से अब यहां रोज आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या लिमिट कर दी गई है, ताकि इस ऐतिहासिक जगह को सुरक्षित रखा जा सके।

दिलचस्प बात ये है कि पोम्पेई आज भी पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं हुआ है। यहां लगातार खुदाई चल रही है और नई-नई चीजें सामने आ रही हैं। जैसे पुराने रोमन बाथ, नई इमारतें और ऐसे सबूत जो बताते हैं कि विस्फोट के बाद भी यहां कुछ समय तक जिंदगी के निशान रहे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article