IRCTC Package: साउथ इंडिया का जादुई रूट, मैसूर से कोयंबटूर की यादगार यात्रा

IRCTC Package: साउथ इंडिया का जादुई सफर आपका इंतजार कर रहा है। 8 दिन की ये शानदार और आकर्षक ट्रिप रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी जानकारी डिटेल में जानकर फटाफट से आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Package: घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो साउथ इंडिया का जादुई सफर आपका इंतजार कर रहा है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'MAJESTIC SOUTHERN-MYSORE TO COIMBATORE' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कम बजट में मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर घूमने का मौका मिल रहा है।

IRCTC Package

साउथ इंडिया का जादुई रूट

8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 25 अप्रैल 2026 को सबसे पहले आप लखनऊ एयरपोर्ट पर इकट्ठा होंगे। यहां से सुबह 08:30 बजे फ्लाइट से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। करीब 11:10 बजे बेंगलुरु पहुंचने के बाद सीधा मैसूर के लिए निकलेंगे। रास्ते में घूमने का मौका मिलेगा। मैसूर पहुंचकर होटल में चेक-इन करना है।

End of Feed