IRCTC Package: घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो साउथ इंडिया का जादुई सफर आपका इंतजार कर रहा है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'MAJESTIC SOUTHERN-MYSORE TO COIMBATORE' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कम बजट में मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर घूमने का मौका मिल रहा है।
8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 25 अप्रैल 2026 को सबसे पहले आप लखनऊ एयरपोर्ट पर इकट्ठा होंगे। यहां से सुबह 08:30 बजे फ्लाइट से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। करीब 11:10 बजे बेंगलुरु पहुंचने के बाद सीधा मैसूर के लिए निकलेंगे। रास्ते में घूमने का मौका मिलेगा। मैसूर पहुंचकर होटल में चेक-इन करना है।
अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और मैसूर पैलेस देखने जाएंगे। दोपहर में लंच के लिए फ्री टाइम मिलेगा। शाम को मशहूर ब्रिंदावन गार्ड जाएंगे, जो करीब 150 एकड़ में फैला है। यहां का म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट-एंड-साउंड शो बहुत शानदार होता है। इसके बाद डिनर और रात को होटल में ठहरना होगा।
तीसरे दिन सुबह जल्दी उठकर चामुंडी मंदिर के दर्शन करेंगे, जो माता चामुंडी को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करके कूर्ग के लिए रवाना होंगे। रास्ते में गोल्डन टेंपल और दुबारे एलिफेंट केव घूमेंगे। कूर्ग पहुंचकर होटल में चेक-इन, डिनर और रात को आराम। इसके अलावा भी पैकेज के तहत आपको तमाम जगहें घूमने का मौका मिलेगा जिसमें ऊटी झील, ऊटी गुलाब उद्यान और ऊटी चाय संग्रहालय शामिल है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 71,000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 54,500 और 51,500 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 43,200 है। इस पैकेज का कोड NLA151 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 8287930902, 8287930912 पर संपर्क कर सकते हैं।
