IRCTC Package: प्रयागराज-वाराणसी टूर पैकेज, आस्था और संस्कृति का परफेक्ट संगम

IRCTC Package: प्रयागराज और वाराणसी घूमने का सुनहरा मौका है। 5 दिन की ये शानदार ट्रिप रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी डिटेल जानकर फटाफट से आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMR164 है।

IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने 'PRAYAGRAJ & VARANASI EX CSMT' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कम बजट में प्रयागराज और वाराणसी घूमने का मौका मिल रहा है। 5 दिन का ये टूर पैकेज (IRCTC tour package) रहने वाला है। प्रयागराज, जिसे पहले इलाहाबाद कहा जाता था, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। यह अपनी धार्मिक महत्ता के लिए जाना जाता है। यहां गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी का संगम होता है, जिसे संगम कहा जाता है। यही कारण है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

IRCTC Package

आईआरसीटीसी टूर पैकेज

वहीं दूसरी तरफ वाराणसी, जिसे बनारस या काशी भी कहा जाता है, दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए शहरों में से एक है। यह उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे बसा है और हिंदू धर्म के सबसे पवित्र शहरों में गिना जाता है। यहां के घाट, मंदिर और धार्मिक माहौल इसे खास बनाते हैं, जहां दूर-दूर से लोग दर्शन और पूजा के लिए आते हैं।

End of Feed