IRCTC Package: एक ही ट्रिप में प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी, 8 दिन की है ट्रिप, जानें डिटेल्स

IRCTC Package: एक ही ट्रिप में प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी की यात्रा करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। 8 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी को यहां डिटेल में बताया गया है।

IRCTC Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 8 दिन का बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'Prayagraj Ayodhya & Varanasi with Sarnath Ex Mumbai' जिसके तहत आपको एक ही ट्रिप में प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी की यात्रा करवाई जाएगी। 22 मई 2026 को मुंबई से ट्रेन से यात्रा की शुरुआत होगी। शाम 17:20 बजे एलटीटी स्टेशन से ट्रेन नंबर 12293 द्वारा प्रयागराज के लिए प्रस्थान करना है। रातभर ट्रेन में यात्रा होगी जहां भोजन अपनी व्यवस्था से आपको करना होगा। अगले दिन शनिवार दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंच जाएंगे। रेलवे स्टेशन से पिकअप लेकर होटल पहुंचना और चेक-इन करना होगा। ताजा होकर त्रिवेणी संगम, अलोपी देवी मंदिर, लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर और आनंद भवन संग्रहालय का दर्शन। रात में होटल में भोजन और ठहराव।

IRCTC Tour package 2026

IRCTC Tour package 2026

दिन 03

प्रयागराज-अयोध्या

End of Feed