Munnar के मंत्रमुग्ध करने वाले नज़ारे देख मनाएं गर्मी की छुट्टीयां, बेस्ट डील्स के लिए बुक करें IRCTC का ये टूर पैकेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 15, 2023, 02:10 PM IST

IRCTC Munnar, Alleppey, Kochi, Kumarakom Tour Package: साउथ की सैर करने का मन है, तो गर्मी की छुट्टियों का मज़ा दुगना करने के लिए मुन्नार हिल स्टेशन बेहतरीन डेस्टिनेशन है। आईआरसीटीसी के मिस्टी मुन्नार टूर पैकेज में आप कम खर्च में कोची, अलेप्पी, कुमाराकोम और मुन्नार की सैर कर सकते हैं, टूर की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी। वहीं इसकी शुरुआती कीमत 13,345 होगी, यहां देखें टूर से जुड़ी अन्य सभी जरूरी जानकारियां।

IRCTC Munnar, Alleppey, Kochi, Kumarakom Tour Package: समर वेकेशंस में तीन चार दिन की कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ऐसे में आईआरसीटीसी (IRCTC) के मिस्टी मुन्नार टूर पैकेज (Misty Munnar Tour Package) की बुकिंग बेहतरीन साबित हो सकती है। प्रकृति, हरियाली, नदी, पहाड़, झरनों से लबरेज केरल राज्य परिवार संग क्वालिटी (Kerala Tourism) टाइम बिताने के लिए बेस्ट है। वैसे तो केरल में घूमने फिरने की बहुत सारी खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशंस हैं, मगर गर्मियों के हिसाब से किसी प्यारे से हिल स्टेशन पर जाना ही परफेक्ट हो सकता है। साउथ की सुंदरता देखने का मन है, तो मुन्नार (Munnar), कोची (Kochi), अलेप्पी (Alleppey) आदि जैसी बेहद हसीन जगहों पर जरूर विजिट करें।

Munnar, Irctc Munnar tour package, Irctc holiday tour package

IRCTC Munnar Alleppey Kochi Kumarakom tour package

अगर आप अच्छी कीमतों पर मुन्नार के मंत्रमुग्ध करने वाले नज़ारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे का ये कार वाला टूर पैकेज आपके लिए बड़ा ही काम का हो सकता है। मिस्टी मुन्नार विद हाउसबोट स्टे टूर पैकेज के तहत आपको 4 दिन और 3 रातों के लिए अलेप्पी, कोची, मुन्नार और कुमाराकोम जैसी जगहों की सैर का मौका दिया जाएगा। 20 अप्रैल से शुरु हो रहे इस टूर के लिए आप जल्दी से बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज के अंतर्गत आपको घूमने फिरने के साथ साथ और भी कई सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यहां देखें मिस्टी मुन्नार टूर पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी बातें -

End of Feed