यात्रा

मई महीने के लिए IRCTC लाया शानदार ऑफर, इतने रुपए खर्च कर फैमिली के साथ घूमें सिंगापुर और मलेशिया

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 16, 2023, 07:54 AM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SINGAPORE, MALAYSIA WITH FAMILY IN MAY MONTH: ये एयर टूर पैकेज अगली महीने यानी 26 मई को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और कोलकाता से सिंगापुर आना और फिर कुआलालंपुर से कोलकाता जाना फ्लाइट मोड से रहेगा।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SINGAPORE, MALAYSIA: मई महीने में फैमिली के साथ घूमें सिंगापुर और मलेशिया।

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SINGAPORE, MALAYSIA WITH FAMILY IN MAY MONTH: अगले महीने मई (May) में ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) का प्लान करते ही हैं। इसकी सबसे पहली वजह बच्चों के स्कूल में पढ़ने वाली गर्मियों की छुट्टियां होती हैं। अगर आप भी अपने फैमिली (Family) के साथ अगले महीने कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप सिंगापुर (Singapore) के साथ मलेशिया (Malaysia) घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SIZZLING SINGAPORE WITH MALAYSIA TOUR EX KOLKATA है।

ये एयर टूर पैकेज अगली महीने यानी 26 मई को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और कोलकाता से सिंगापुर आना और फिर कुआलालंपुर से कोलकाता जाना फ्लाइट मोड से रहेगा। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में वीजा की फीस भी शामिल है। इस टूर पैकेज में आप सिंगापुर के साथ मलेशिया घूम पाएंगे।

टूर पैकेज में थ्री स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। एयर टूर पैकेज के तहत सिंगापुर में 3 रात और कुआलालंपुर में 2 रात रुका जाएगा। वहीं मील में 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर शामिल है। साथ ही सिंगापुर से कुआलालंपुर सड़क के रास्ते ले जाया जाएगा। 5 फीसदी जीएसटी भी इस एयर टूर पैकेज में शामिल है। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस (65 साल तक) भी इस टूर पैकेज में मिलेगा।

एयर टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 26 मई को कोलकाता से शुरू होगा एयर टूर पैकेज।
  • 5 रात और 6 दिन का है एयर टूर पैकेज।
  • टूर पैकेज में सिंगापुर के साथ घूम पाएंगे मलेशिया।
  • ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा।
  • मील में 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेगा।
  • एयर टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,20,450 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 1,00,450 रुपए देने होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 88,950 रुपए और बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 77,570 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article