IRCTC Mathura-Vrindavan Tour Package: वीकेंड पर एक दिन की कोई धार्मिक ट्रिप पर जाने का मन है, तो आगरा से मथुरा वृंदावन का सफर बेहतरीन हो सकता है। परिवार या दोस्तों संग आप भी टेंशन मुक्त होकर एक दिन श्री कृष्ण के चरणों में गुजरना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपके लिए बहुत काम का हो सकता है। जिसके तहत आपको बहुत ही किफायती कीमत में मथुरा और वृंदावन की अध्यात्म से लबरेज सैर करने का मौका मिलेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश या आगरा के लोग भारतीय रेलवे के इस शानदार टूर पैकेज का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।
Irctc mathura vrindavan tour with guide
मथुरा वृंदावन टूर विद गाइड नाम के इस रेलवे टूरिस्ट पैकेज की शुरुआत 8 अप्रैल से होगी, जिसके तहत आपको एक दिन के समय में मथुरा और वृंदावन के मुख्य धार्मिक आकर्षणों पर जाकर श्री कृष्ण श्री बांके बिहारी के चरणों में शीष झुकाकर आशीर्वाद प्राप्ति का अवसर मिलेगा। इस एक दिन के टूर पैकेज के तहत आपको AC वाली कार के माध्यम से बढ़िया सैर करवाई जाएगी। सफर की शुरुआत आगरा से होगी, जहां से पिकअप के बाद आपको पूरा दिन गाइड सुविधा के साथ मथुरा और वृंदावन में राधे राधे का जप कर सुख का आभास होगा। इस शानदार वन डे टूर की बुकिंग आप झटपट आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। यहां देखें टूर की कीमत और पैकेज से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारिया।
आईआरसीटीसी मथुरा-वृंदावन टूर पैकज Start Date and Tour Plan
एक दिन की शानदार मथुरा वृंदावन की सैर का सुनहरा मौका प्रदान करने वाले इस टूर पैकेज की शुरुआत 8 अप्रैल 2023 से होने जा रही है। जिसके तहत आप कम खर्च में ब्रजभूमि पहुंच श्री कृष्ण के मुख्य मंदिरों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्ति कर सकेंगे। 8 तारीख शनिवार के दिन आप इस वन डे टूर पैकेज की बुकिंग करके कम कीमत में फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आगरा से आरंभ होने वाले इस सफर की असल शुरुआत सुबह 9 बजे होगी, टूर पैकेज के तहत आपको आगरा कैंट रेलवे स्टेशन या आगरा की किसी होटल से पिक किया जाएगा और फिर पूरे दिन मथुरा और वृंदावन में AC वाले वाहन में घुमाया जाएगा। शाम या रात को टूर खत्म होने के साथ आपको वापस रेलवे स्टेशन या आपकी होटल छोड़ने की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।आईआरसीटीसी मथुरा-वृंदावन टूर पैकज Destinations Covered
आईआरसीटीसी स्पेशल इस वन डे टूर पैकेज में आपको कृष्ण जन्मभूमि, श्री बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री द्वाराधीष मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर आदि की सैर कर नंदलाला और यशोदा मैया के नटखट कान्हा के दिव्य दर्शन कर यात्रियों को मंत्रमुग्ध होने का अवसर मिलेगा।आईआरसीटीसी मथुरा-वृंदावन टूर पैकज Ticket Price And Booking Details
आईआरसीटीसी मथुरा वृंदावन के एक दिन के टूर पैकेज की बुकिंग आप भारतीय रेलवे की आधीकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। टूर पैकेज की कीमत आपके द्वारा चुनी गई गाड़ी के आधार पर तय किया जाएगा। आईआरसीटीसी मथुरा-वृंदावन टूर पैकज के तहत आप AC वाली इंडिगो, एटिओस, स्विफ्ट डिजाय़र, इनोवा और टेम्पो ट्रेवलर बुक कर सकते हैं, यहां देखें टूर की कीमत -| क्लास | Indigo/Desire/Etios (1-3 लोग) | Innova (4-6 लोग) | Tempo Traveler (7-12 लोग) |
| कम्फर्ट | 4600/- रुपए | 5400/- रुपए | 8900/- रुपए |
पैकेज के तहत उपलब्ध सुविधाएं
- आईआरसीटीसी मथुरा वृंदावन टूर पैकेज के तहत आपको गाड़ी की उत्तमन सुविधा मिलेगी। आप अपने बजट के हिसाब से इंडिगो, एटिओस, स्विफ्ट डिजायर, इनोवा, टैम्पो ट्रेवलर की बुकिंग कर सकते हैं।
- लोकल गाइड की सुविधा भी पैकेज के अंतर्गत ही उपलब्ध करवाई जाएगी, जो आपके सफर का मजा और दुगना कर देगा।
- 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ट्रिप फ्री रहेगी, हालांकि बच्चों को सीट की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।
