यात्रा

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: वैष्णो देवी के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता ट्रेन टूर पैकेज, माता-पिता के साथ करें मां के दर्शन

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी का ​​ये पैकेज इसी महीने की 12 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें थर्ड एसी का टिकट आने-जाने का रहेगा।

Image

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी ने वैष्णो देवी को लेकर निकाला टूर पैकेज।

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों (Hindu Temples) में से एक माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) का मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है। उन्हें प्यार से माता रानी और वैष्णवी भी कहा जाता है। मंदिर लगभग 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। साल के सभी दिन यहां भक्तों की भीड़ रहती है। अगर आप भी इसी महीने माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Temple) जाने (Travel) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।

दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के दर्शन के लिए जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) (NDR01) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है।

12 नवंबर को दिल्ली से शुरू होगा टूर पैकेज

ये पैकेज इसी महीने की 12 तारीख यानी 12 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें थर्ड एसी का टिकट आने-जाने का रहेगा। टूर पैकेज के तहत 2 रात ट्रेन और 1 रात होटल में रहेंगे। कटरा में एसी होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। होटल ताज विवांता या उसी तरह का होटल होगा। वहीं मील प्लान की बात करें तो इसमें APAI और ब्रेकफास्ट मिलेगा।

बात इस ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर 10,395 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 7,855 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 6,795 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,160 रुपए और बेड नहीं लेने पर 5,145 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article