IRCTC Maharashtra Tour Package 2026: शिरडी से अजंता-एलोरा तक एक ही सफर में घूमने का मौका, IRCTC के 6 दिन के महाराष्ट्र टूर का जानें खर्च

IRCTC Maharashtra Tour Package 2026: IRCTC का 6 दिन का महाराष्ट्र टूर का पैकेज लॉन्च हुआ है। इसकी शुरूआत 30 अक्टूबर 2026 से होगी। इस पैकेज में आपको शिरडी, त्र्यंबकेश्वर और अजंता-एलोरा की यात्रा का एक साथ मौका मिलेगा। यहां से जानें किराया व बुकिंग डिटेल्स।

IRCTC Maharashtra Tour Package 2026: महाराष्ट्र में साईं बाबा के दर्शन करने हों, ज्योतिर्लिंग जाना हो और अजंता-एलोरा की गुफाएं भी देखनी हों, तो अलग-अलग यात्राएं करने की जरूरत नहीं। IRCTC के महाराष्ट्र मेगा हेरिटेज टूर में इन जगहों को एक साथ शामिल किया गया है। हैदराबाद से शुरू होने वाली इस यात्रा की तारीख, पूरा कार्यक्रम और खर्च यहां जानें।

IRCTC package maharashtra

6 दिन का महाराष्ट्र का टूर - भक्ति से इतिहास तक का खूबसूरत मेल (AI Image)

महाराष्ट्र की यात्रा में आस्था और इतिहास अक्सर एक-दूसरे के करीब मिलते हैं। एलोरा में पत्थरों पर उकेरी गई कला देखने के बाद घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। शिरडी में साईं बाबा के दरबार पहुंच सकते हैं। फिर नाशिक की ओर बढ़ते हुए त्र्यंबकेश्वर और पंचवटी को अपनी यात्रा का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, इन सभी जगहों तक पहुंचने के लिए उड़ान, होटल और गाड़ी की अलग-अलग व्यवस्था करना थोड़ा समय मांगता है।

End of Feed