IRCTC Maharashtra Package: महाराष्ट्र (Maharashtra) की गिनती देश के उन राज्यों में होती है, जहां घूमने (Travel) के कई सारे ऑप्शन हैं। देश ही नहीं विदेश से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको घूमने के अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप भी महाराष्ट्र घूमने का प्लान (Tourist Places in Maharashtra) कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की होगी। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकैज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है,जिसमें आप महाराष्ट्र के कई सुंदर शहर घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MARVELS OF MAHARASHTRA EX HYDERABAD (SHA45) है।
IRCTC Maharashtra Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूम आएं महाराष्ट्र।
आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 15 तारीख यानी 15 अक्टूबर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद-शिरडी-औरंगाबाद-हैदराबाद आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। टूर पैकेज में आप औरंगाबाद, एलोरा, नासिक, शिरडी घूम पाएंगे।
इस टूर पैकेज में मिलेगा 3 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप दो रात शिरडी और 1 रात औरंगाबाद में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 3 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर मिलेगा। साथ ही एससी बस में घूमने की व्यवस्था होगी। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर 25,550 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 21,200 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 20,950 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 20,000 रुपए और बिना बेड लेने पर 15,900 रुपए खर्च करने होंगे। साथ ही 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 15,150 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
